अपनी चुलबुली एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान बना ली है। सारा अली खान अभी बॉलीवुड में सिर्फ 2 ही फिल्म पुरानी है पर स्टारडम में वो बड़े सितारों भी टक्कर देती है।

सारी अली खान ने बॉलीवुड में आने से पहले खुद का ट्रांसफॉर्मेशन भी किया और आपने काफी वजन घटाया जिससे वो कुछ को बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर पेश कर सके। उनकी फिटनेस जर्नी भी लाखों लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि वह बचपन के दिनों से ही अभिनेत्री बनना चाहती थी। सारा का कहना है की वो आज बहुत खुश होती है कि वो अपना सपना पूरा कर पायी है।
सैफ अली खान और अमृता सिंह की पुत्री सारा अली खान ने पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में इंट्री की थी। इसके बाद सारा की फिल्म सिंबा प्रदर्शित हुयी।

केदारनाथ और सिंबा दोनो ही फिल्मों में सारा ने शानदार एकि्टंग का जौहर दिखाया। कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाली सारा ने बताया कि वह चार साल की उम से ही हीरोइन बनना चाहती थीं।

सारा ने बताया कि कैसे कोलंबिया विश्वविद्यालय में अध्ययन ने उन्हें एक मजबूत व्यक्ति बनाया है और एक्टर बनने के उनके सपनों को मजबूत किया है। सारा ने कहा कि वह अभिनय के बारे में निश्चित थीं।

सारा ने बताया कि बचपन में घर पर टेलीविजन विज्ञापनों में छोटे बच्चों को देखकर और बॉलीवुड गानों पर अपने माता पिता के सामने डांस करती थी। उनके माता-पिता दोनों ही अभिनेता हैं लेकिन उन्होंने हमेशा शिक्षा को महत्व दिया है। इसलिए उन्होंने कोलंबिया में और अधिक ज्ञान प्राप्त किया।

सारा ने बताया कि उन्होंने इतिहास और राजनीति विज्ञान को प्रमुख विषयों के रूप में अध्ययन किया, लेकिन अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान और गणित के बारे में भी सोचा।सारा जल्द ही दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं।वह इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ‘लव आज कल 2’और वरुण धवन के साथ‘कुली नंबर 1’में काम कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



