बालीवुड अदाकारा सारा अली खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सारा अक्सर फैंस के लिए अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सारा ने अपनी मालदीव वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें एक्ट्रेस बीच पर मल्टी कलर के आउटफिट पहन पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

सारा अली खान ने की तस्वीरें शेयर
अपनी इन न्यू फोटोज को सारा अली खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है,जिसे लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं। वैसे इन तस्वीरों में सारा अली खान का बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।

अपनी इन नई फोटोज में सारा अली खान मल्टी कलर डे्रस में गजब स्टाइल में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। अपनी एक फोटो में सारा जहां बीच पर बैठी हुई दिख रही हैं तो दूसरी और वह फोटो में सीढिय़ों पर पोज देते हुए दिख रही हैं। इसके अलावा एक्टे्रस समुद्र किनारे सनसेट का भी खूब आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। अपनी इन फोटो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा,मिट्टी में पैर और नाक को चूमतीं सूरज की किरणें।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की हाल ही में फिल्म कुली नंबर वन रिलीज हुई है। इस फिल्म में सारा एक्टर वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आई थी। वैसे फिल्म में सारा और वरुण की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

इसके अलावा सारा अली खान की अब जल्द ही फिल्म अतरंगी रे रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेत्री बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



