बॉलीवुड के सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने बॉलीवुड में फिल्म केदारनाथ से डेब्य किया है। खास बात यह है अपनी इस फिल्म के लिए सारा अली खान को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड भी दिया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा में दिखाई दी।

इन दोनों ही फिल्मों में सारा ने काफी कमाल का अभिनय किया है। जिसके बाद से वह दर्शकों की पसंदीदा एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपनी जगह बनाती हुई दिख रही हैं। बॉलीवुड की महज दो फिल्में करने के बाद सारा अली खान ने एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपनी क्यूटनेस से भी लोगों के दिल को छू लिया है।

वैसे इन दिनों सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इस बीच सारा ने साल 2000 के अपने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। सिर्फ दो फिल्म करके ही सारा अली खान ने बॉलीवुड जगत में धूम मचा दी है। इन दिनों सारा अपनी अगली फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग से थोड़ा फ्री होकर न्यूयॉर्क में मस्ती कर रही हैं।

कुली नंबर 1 के अलावा सारा इम्तियाज अली खान के निर्देशन में बनी फिल्म लव आजकल की शूटिंग भी कर रही हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म के बहुत सारे फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

अपनी फिल्मों के अलावा सारा अली खान बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ रिनेशनशिप की खबरों को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
.jpg)
हालांकि पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अभी सारा और कार्तिक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और काम की वजह से दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है।

सारा की प्रोफेशनल लाइफ से हटकर बात करें तो इंस्टाग्राम पर वह काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनको फॉलो करने वालों की संख्या 15.2 मिलियन है।

सारा ने अपने इंस्टा पर 253 पोस्ट किए है। जबकि उन्होंने केवल 66 लोगों को फॉलो किया हुआ है। बावजूद इसके सारा अली खान की फैन फॉलोविंग इतनी जबरदस्त है।


Download Android App
Download iOS App



