सारा अली खान भाई इब्राहिम के बर्थडे पर दिखीं बेहद खूबसूरत, लेकिन इस वजह से हुई ट्रोलिंग का शिकार

Summary :

सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने बीती रोज अपना 20 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इब्राहिम के बर्थडे की पार्टी सैफीना के पुराने घर पर रखी गई थी।

सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने बीती रोज अपना 20 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इब्राहिम के बर्थडे की पार्टी सैफीना के पुराने घर पर रखी गई थी। पार्टी में बीटाउन के कई स्टार्स समेत कई स्टारकिड्स पार्टी का हिस्सा बने। इस पार्टी में सारा अली खान अपने भाई के साथ पहुंची। इस बीच सारा का लुक काफी गार्जियस लग रहा था,हालांकि सबसे ज्यादा उनकी कोई चीज चर्चा में रही तो वह उनका पर्स रहा,जिसका डिजाइन बिल्कुल हटकर था। 
सारा और इब्राहिम बर्थडे पार्टी में दोनों ही स्टाइलिश लुक में नजर आए। सारा ने भाई की बर्थडे पार्टी के लिए लाइट ब्लू शेड की वन पीस को चुना था,जिसमें सारा कायमत ढा रही थी। सारा ने अपनी लुक को पूरा करने के लिए इस पर सिल्वर कलर की स्टे्रप्ड हाई हील्स कैरी की हुई थी। 
वहीं बर्थडे बॉय स्टाइल की बात करें तो इब्राहिम अली खान भी अपने आप को अप टू डेट रखने में किसी से पीछे नहीं है,उन्होंने ब्लैक कलर की वॉश्ड पैटर्न जींस पहनी थी। इसके साथ टी-शर्ट और ऊपर से कूल रिप्ड पैटर्न वाली डेनिम जैकेट पहनी हुई थी। वहीं इसका सबसे अट्रैक्टिव पॉइंट जैकेट के पीछे लिखा बर्थडे किंग था,जिसे फ्लॉन्ट करते हुए इब्राहिम ने फोटोज क्लिक करवाई। 
वैसे इस बात में कोई शक नहीं इन दोनों बहन-भाई के फैशनल को देखकर लोग बहुत इम्प्रेस हुए। दरअसल इंटरनेट पर जैसे ही बर्थडे से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई तो लोगों ने उनपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सारा और इब्राहिम की तारीफ करनी शुरू कर दी। किसी ने इस बहन-भाई की जोड़ी को सबसे स्टाइलिश सिब्लिंग बताया तो किसी ने इन्हें सबसे कूल पटोदी सिब्लिंग्स का टाइटल दिया। 
सारा का पर्स चर्चा का विषय बना
इस बात में कोई शक नहीं भाई की बर्थडे पार्टी में सारा अली खान ऊपर से लेकर पैर तक एकदम ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही थी। इस वजह से लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे थे। हालांकि सबसे ज्यादा कुछ अटेंशन तो वो उनके  पर्स ने बटोरा,जो बिल्कुल हटकर नजर आया। 
दरअसल सारा के पर्स का पर्स ड्रिंक शेप का था,जिसमें ऊपर स्ट्रॉ डिजाइन भी बना हुआ था। इस वजह से कई सारे लोगों ने सारा से यह सवाल किया कि आखिरकार अभिनेत्री पार्टी में पानी की बोतल लेकर क्यों पहुंची है?
बता दें सारा के पर्स के अलावा उनकी ऐक्सेसरीज भी कुछ खास नहीं थी,उन्होंने कई मल्टिपल बे्रसलेट्स पहने हुए थे। इनमें बीड्स से लेकर गोल्ड,फ्लोरल और स्टोन मेड ब्रेसलेट्स शामिल थे। यही नहीं सारा की रिंग्स भी कुछ अलग थी। वैसे सारा अली खान ने दोनों हाथों में जो अंगूठी पहनी थी उस पर लिखे अक्षर मिलकर उनका नाम बन रहा था। 
वर्क फ्रंटकी की बात करें तो इन दिनों वह अतरंगी रे की शूटिंग कर रही हैं। सारा इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष के साथ काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म कें अलावा अदाकारा जल्द ही विक्की कौशल के साथ पीरियड ड्रामा द इम्मॉरटल अश्वत्थामा की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। 

Desk Team