यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि विद्या बालन के पास साडिय़ों का अच्छा कलेक्शन है। इसलिए कि उन्हें साडिय़ां पहनने का शौक है। उनके वार्डरोब में एक से एक खूबसूरत साडिय़ां मिलेंगी। सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के लिए भी विद्या बालन ने अपने ही वार्डरोब से कुछ साडिय़ां निकाली हैं।
इस फिल्म में जो विद्या के लिए नया है वो है साडिय़ां। दरअसल बॉलीवुड में रेखा के बाद अगर कोई एक्ट्रेस साडिय़ों के लिए क्रेजी हैं तो वो हैं विद्या। ‘तुम्हारी सुलु’ में विद्या ने कई शानदार शिफॉन साडिय़ां पहनी हैं। फिल्म में विद्या की साडिय़ों को गोपी वेद ने डिजाइन किया है।


Download Android App
Download iOS App



