मिलिए टाइगर जिन्दा है के ‘जूनियर टाइगर’ से, स्टाइल और SWAG में सबके बाप है ये !

Summary :

NULL

टाइगर जिंदा है का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है और इस फिल्म में न सिर्फ एक्शन सीन्स को वाहवाही मिल रही है बल्कि अभिनय की भी खूब तारीफ की जा रही है। पर आज हम सलमान और कटरीना के बारे में नहीं इस फिल्म में इस हॉट कपल के बेटे का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में बात कर रहे है जिन्होंने इस फिल्म में आपकी अलग छाप छोड़ी है।

tiger zinda haiफिल्म में सलमान इन्हे जूनियर के नाम से बुलाते दिख रहे है पर इनका असली नाम सरताज कक्‍कड़ है और स्वेग के मामले में ये किसी स्टार से कम नहीं है। पर्दे पर ‘जूनियर’ की मासूमियत और चुलबुले अंदाज ने सबका दिल जीता है।

salman khanहालांकि ‘टाइगर जिंदा है’ में सरताज का रोल बहुत ज्‍यादा नहीं है, लेकिन कम समय में ही वह लोगों के बीच पहचान बनाने में सफल रहे हैं। सरताज इससे पहले वरुण धवन की फिल्‍म ‘जुड़वा 2’ में भी नजर आ चुके हैं।

salman khan‘जुड़वा 2’ सलमान खान की ही फिल्‍म ‘जुड़वा’ का रीमेक है। जुड़वा 2’ में वह जूनियर वरुण धवन बने हैं, जो फिल्‍म के इंट्रो सीन में नजर आते हैं। सरताज का चुलबुला अंदाज यहां भी दर्शकों को आकर्ष‍ित करता है।

https://www.instagram.com/p/BcfIs8MhJTP/?taken-by=sartaaj_rk

सरताज इससे पहले ड्रामा फिल्‍म ‘बिग डैडी- वर्ल्‍डस बेस्‍ट फादर’ में भी प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं।इसके अलावा उन्‍होंने कई शॉर्ट फिल्‍म्‍स में भी काम किया है। सरताज को उनकी शॉर्ट फिल्‍म ‘द स्‍कूल बैग’ के लिए अवॉर्ड भी मिला है।

https://www.instagram.com/p/BdE1uXhhCnL/?taken-by=sartaaj_rk

सरताज इंस्‍टाग्राम पर काफी एक्‍ट‍िव हैं। वह इस सोशल मीडिया पर प्‍लेटफॉर्म में अपने वीडियोज और पिक्‍चर्स अपलोड करते रहते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि स्‍टाइल के मामले में वह अभी से सलमान को टक्‍कर दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Bc-o-PpBcYd/?taken-by=sartaaj_rk

वैसे आपको बता दें कि सरताज सलमान खान को ही अपना आइडल भी मानते हैं। वह कहते हैं, ‘जब मुझे सलमान सर के साथ फिल्‍म ऑफर हुई तो यह मेरे ल‍िए किसी सपने जैसा था।’

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Desk Team