Satish Shah Funeral Live Updates: सतीश शाह के अमित दर्शन करने पहुंची Rupali Ganguly, ऑनस्क्रीन बेटे ने पार्थिव शरीर की दिया कंधा

Summary :

Satish Shah Funeral Live Updates: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को आज अंतिम विदाई की जा रही है, जिसके चलते उनके पार्थिव शरीर बांद्रा स्थित उनके घर से पवन हंस श्मशान घाट ले जाया गया। यहीं पर एक्टर का अंतिम संस्कार किया जायेगा। इस दौरान फिल्म निर्माता अशोक पंडित अभिनेता की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आए। Satish Shah Funeral Live Updates: अंतिम दर्शन करने पहुंचे सितारें सतीश शाह के निधन की खबर के बाद से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम दर्शन के लिए कई सितारे उनके घर पहुंचे। जैकी…

rupali ganguly satish shah funeral live updates

Satish Shah Funeral Live Updates: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को आज अंतिम विदाई की जा रही है, जिसके चलते उनके पार्थिव शरीर बांद्रा स्थित उनके घर से पवन हंस श्मशान घाट ले जाया गया। यहीं पर एक्टर का अंतिम संस्कार किया जायेगा। इस दौरान फिल्म निर्माता अशोक पंडित अभिनेता की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आए।

Satish Shah Funeral Live Updates: अंतिम दर्शन करने पहुंचे सितारें

satish shah funeral live updates
satish shah funeral live updates (Credit – Social Media)

सतीश शाह के निधन की खबर के बाद से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम दर्शन के लिए कई सितारे उनके घर पहुंचे। जैकी श्रॉफ, रूपाली गांगुली, सुमीत राघवन, और दिलीप जोशी जैसे कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रूपाली गांगुली काफी भावुक नजर आई और उन्होंने हाथ जोड़कर सतीश शाह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। वहीं अभिनेता अनंग देसाई, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और सुमित राघवन एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

Satish Shah Funeral: राजेश कुमार ने अर्थी को दिया कंधा

जानकारी के अनुसार, सतीश शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल से एम्बुलेंस के जरिए उनके बांद्रा के कलानगर स्थित घर लाया गया था। इस दौरान उनके करीबी दोस्त अशोक पंडित भी मौजूद रहे। वहीं उनके ऑनस्क्रीन बेटे राजेश कुमार ने भी अभिनेता की अर्थी को कंधा देकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

Satish Shah Death: मैनेजर की किया घटना का ज़िक्र

Satish Shah Death
Satish Shah Death (Credit: Social Media)

बता दें, सतीश शाह के निधन की पुष्टि उनके मैनेजर रमेश कडतला ने की थी। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर लंच के दौरान अभिनेता अचानक बेसुध हो गए। आगे उन्होंने बताया, “कल करीब 2:45 बजे लंच करते समय उनका निधन हुआ। उन्होंने खाना खाते हुए एक निवाला खाया और अचानक गिर पड़े। एम्बुलेंस आने में लगभग आधा घंटा लगा और जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।”

PM मोदी ने जताया दुख

Satish Shah Death
Satish Shah Death ( Credit: Social Media)

सतीश शाह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि सतीश शाह एक शानदार कलाकार और हंसमुख व्यक्तित्व वाला इंसान कहा। पीएम मोदी ने उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं। सतीश शाह अपने बेहतरीन अभिनय और कॉमिक टाइमिंग के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। फिल्म और टीवी दोनों ही माध्यमों के ज़रिए सतीश शाह ने सभी के दिलों में अपने एक गहरी छाप छोड़ी है।

ये भी पढ़ें: Satish Shah के निधन पर Rajesh Kumar समेत Bollywood Celebs हुए इमोशनल, बोले: “प्रोसेस नहीं कर…”

Yashika Jandwani