Satish Shah के निधन पर Rajesh Kumar समेत Bollywood Celebs हुए इमोशनल, बोले: “प्रोसेस नहीं कर…”

Summary :

Satish Shah Passed Away: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) अब हमारे बीच नहीं रहे। 74 साल की उम्र उनका निधन हो गया, जिससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक मौहाल पसरा हुआ है। बता दें, सतीश शाह ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है और उन्हें याद कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, काजोल, करण जौहर, फराह खान, राजेश कुमार (Rajesh Kumar) और आर. माधवन समेत कई जैसे…

Satish Shah Passed Away: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) अब हमारे बीच नहीं रहे। 74 साल की उम्र उनका निधन हो गया, जिससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक मौहाल पसरा हुआ है। बता दें, सतीश शाह ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है और उन्हें याद कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, काजोल, करण जौहर, फराह खान, राजेश कुमार (Rajesh Kumar) और आर. माधवन समेत कई जैसे सितारों ने उनके जाने पर दुख जताया है।

Satish Shah Passed Away

राजेश कुमार ने लिखा इमोशनल नोट

सतीश शाह को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी के कल्ट शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से मिली थी, जिसमें उन्होंने इंद्रवदन साराभाई का रोल निभाया था। शो में उनके ऑनस्क्रीन बेटे राजेश कुमार(Rajesh Kumar), जिन्होंने रोशेश का किरदार निभाया था, उन्होंने अपने पिता समान सतीश शाह (Satish Shah)  को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है।

Rajesh kumar

राजेश ने लिखा, “मेरे लिए ये बेहद मुश्किल वक्त है। मैं अब तक यकीन नहीं कर पा रहा कि सतीश जी अब हमारे बीच नहीं हैं। वो मेरे लिए पिता समान थे। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर, उनकी लाइफ को लेकर एनर्जी और हर पल को जीने का अंदाज अद्भुत था। इंडस्ट्री के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajesh Kumar (@rajeshkumar.official)

दोस्त राकेश बेदी हुए भावुक

इसके साथ ही सतीश शाह (Satish Shah) के दोस्त और एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने उनके निधन पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों ने साथ में FTII में पढ़ाई की थी। राकेश ने बताया, “सिर्फ कुछ दिन पहले ही हमारी बात हुई थी। मिलने का प्लान बना था लेकिन अब ये खबर मिल गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakesh Bedi (@therakeshbedi)

मुझे आज भी याद है जब मैं पहली बार कॉलेज गया था, तब सतीश ने मजाक में कहा था ‘अबे तू राकेश बेदी है? हमें लगा तू कबीर बेदी जैसा लंबा-चौड़ा होगा।’ उनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का था।” उन्होंने आगे कहा, “मैं उन्हें प्यार से ‘सत्या’ बुलाता था और वो मुझे ‘बेदू’। हम दोनों ने एक साथ एक उम्र गुजारी है। उनके जाने से ऐसा लग रहा है जैसे मेरा कोई हिस्सा मुझसे छिन गया हो।”

सेलेब्स और फैंस ने दी श्रद्धांजलि

वहीं जॉनी लीवर, जो उनके करीब 40 साल पुराने दोस्त रहे हैं, उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैंने अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया है। सतीश सिर्फ एक शानदार एक्टर नहीं थे, बल्कि एक नेक इंसान थे।” फिल्म मेकर करण जौहर ने लिखा, “कॉमेडी की दुनिया ने एक सच्चा कलाकार खो दिया है।” वहीं काजोल ने उन्हें “एवरग्रीन स्माइल वाले इंसान” बताया। ‘

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने सतीश शाह (Satish Shah) के निधन पर इंस्टाग्राम पर एक्टर की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “यह बहुत दुखद खबर है। सर, आपकी बहुत याद आएगी। आप FTII में हमारे सीनियर थे और हमेशा मेरे प्रति बहुत दयालु रहे है। सर, आपका काम हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।”

satish shah funeral time

अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?

बॉलीवुड के लेजेंड अमिताभ बच्चन, जिन्होंने भूतनाथ में सतीश शाह (Satish Shah) के साथ काम किया था। उन्होंने ने अपने ब्लॉग पर दुख जताते हुए लिखा, “एक और दिन, एक और काम, एक और खामोशी… हममें से एक और चला गया… सतीश शाह, एक यंग टैलेंट, और बहुत कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए… और किस्मत भी हमारा साथ नहीं देती…और ये मुश्किल समय… इसमें नॉर्मल तरीके से कुछ भी कहना ठीक नहीं लगता…”

Satish Shah Passed Away

बॉलीवुड आइकन माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी सतीश शाह के निधन पर दुख जताते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर सतीश शाह की एक प्यारी परफॉर्मेंस की तस्वीर के साथ एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर करते हुए लिखा, “सतीश जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। एक लेजेंड जिन्होंने हमें बहुत हंसाया और जिस भी स्क्रीन पर आए, उसे रोशन कर दिया। आपकी मुस्कान और यादों के लिए धन्यवाद। ओम शांति।”

पीएम मोदी ने जताया दुख

बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें लिखा “श्री सतीश शाह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उनके सहज हास्य और प्रतिष्ठित अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में हँसी का संचार किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति”

कब होगा अंतिम संस्कार

मीडिया से बातचीत में अभिनेता और निर्माता जेडी मजेठिया ने बताया कि सतीश शाह (Satish Shah) लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि अभिनेता का निधन उनके परिवार और इंडस्ट्री दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वहीं उनका अंतिम संस्कार आज यानी 26 अक्टूबर को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को पहले घर लाया जाएगा और दोपहर 12 बजे अंतिम विदाई दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Satish Shah Death: 74 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जानिए Satish Shah की आखिरी पोस्ट और उनका फिल्मी करियर

Yashika Jandwani