Satish Shah Death: 74 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जानिए Satish Shah की आखिरी पोस्ट और उनका फिल्मी करियर

Summary :

Satish Shah Death: बॉलीवुड जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है, मशहूर एक्टर Satish Shah का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें, उन्होंने 25 अक्टूबर 2025 को अंतिम सांस ली है। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला… इस तरह बॉलीवुड में बनाई खास पहचान Satish Shah बॉलीवुड के उन दिग्गज कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने हर किरदार में अपनी पूरी जान डाल दी। चाहे वो इमोशन हो, कॉमेडी हो…

Satish Shah Death: बॉलीवुड जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है, मशहूर एक्टर Satish Shah का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें, उन्होंने 25 अक्टूबर 2025 को अंतिम सांस ली है। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला…

इस तरह बॉलीवुड में बनाई खास पहचान

Satish Shah Death

Satish Shah बॉलीवुड के उन दिग्गज कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने हर किरदार में अपनी पूरी जान डाल दी। चाहे वो इमोशन हो, कॉमेडी हो या फिर सस्पेंस, उन्होंने अपने हर किरदार से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अगर हम उनकी सुपरहिट फ़िल्मों की बात करें तो उनमें ओम शांति ओम, जाने भी दो यारो, कल हो न हो, जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग की बात करें तो तो वो इतनी जबरदस्त थी की दर्शक उनकी झलक देखने के लिए बेताब रहते।

इस शो से जीता लोगों का दिल

Satish Shah Death

Satish Shah Death: टीवी की दुनिया में Satish Shah ने अपनी खास पहचान साराभाई वर्सेस साराभाई से बनाई हैं। बता दें, इस शो में उन्होंने इंद्रवर्धन साराभाई का किरदार निभाया था, जो चुटीले डायलॉग्स के लिए काफी मशहूर थे और उनका यह किरदार लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। इसी के साथ ही उनकी एक्टिंग इतनी नेचुरल और एफर्टलेस थी की दर्शक आज भी उन्हें असल ज़िन्दगी में भी इंद्रवर्धन के रूप में देखने लगे थे।

शम्मी कपूर के नाम थी उनकी आखिरी पोस्ट

Satish Shah के निधन के बाद उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है। 21 अक्टूबर को दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर की जयंती थी। इस मौके पर सतीश शाह ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह शम्मी कपूर और गोविंदा के साथ नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था ,’ जन्मदिन मुबारक हो प्यारे शम्मी जी, आप हमेशा मेरे आसपास ही रहते हैं।’ अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि की तरह वायरल हो रही है।

Satish Shah Death: फिल्म Sandwich से जुड़ी खास यादें

Satish Shah Death

 Satish Shah ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की थी, वह साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘सैंडविच’ की थी, और इस फिल्म में उन्होंने चेलारमानी का किरदार निभाया था, जबकि शम्मी कपूर ने स्वामी त्रिलोकनंद का रोल किया था। अब उनके निधन के बाद यह तस्वीर और उनका मैसेज  फैंस के दिलों को छू रहा है, क्योंकि यह उनकी आखिरी पोस्ट साबित हुई।

 

Also Read: Alia Bhatt Pregnancy Rumours: क्या सच में दुसरी बार मां बनने वाली है Alia Bhatt ? दिवाली तस्वीरों ने बढ़ाई प्रेग्नेंसी की अफवाह, जानिए पूरा मामला

Tamanna Choudhary