Gold Silver Rate Today 26 Oct: सोना चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Summary :

Gold Silver Rate Today 26 Oct: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लंबे समय तक दाम बढ़ने के बाद अब दोनों की कीमतों में गिरावट जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोना और चांदी दोनों के रेट नीचे आए। Gold Silver Rate Today 26 Oct: सोना-चांदी के ताजा रेट (IBJA रेट) IBJA की वेबसाइट के मुताबिक 25 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम…

Gold Silver Rate Today 26 Oct: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लंबे समय तक दाम बढ़ने के बाद अब दोनों की कीमतों में गिरावट जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोना और चांदी दोनों के रेट नीचे आए।

Gold Silver Rate Today 26 Oct: सोना-चांदी के ताजा रेट (IBJA रेट)

IBJA की वेबसाइट के मुताबिक 25 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम रही। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने की वजह से यही रेट 26 अक्टूबर तक मान्य रहेंगे।

Gold Silver Rate Today 26 Oct
Gold Silver Rate Today 26 Oct (credit-sm)

आज का सोने-चांदी के दाम इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today 26 Oct (credit-sm)

 

धातु कैरेट / शुद्धता मूल्य (₹) माप
सोना 24 कैरेट ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹1,21,031 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹1,11,310 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹91,139 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹71,088 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 शुद्धता ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम
Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today 26 Oct (credit-sm)

Gold Rate Today 26 October: देश के 10 प्रमुख शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट (10 ग्राम) क्या हैं?

शहर (City) सोना 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) सोना 22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली (Delhi) ₹1,21,518 ₹1,14,140
अहमदाबाद (Ahmedabad) ₹1,24,410 ₹1,14,040
अयोध्या (Ayodhya) ₹1,24,510 ₹1,14,140
बैंगलोर (Bangalore) ₹1,24,360 ₹1,13,990
भोपाल (Bhopal) ₹1,24,410 ₹1,14,040
गाजियाबाद (Ghaziabad) ₹1,24,510 ₹1,14,140
अमृतसर (Amritsar) ₹1,24,510 ₹1,14,140
कोलकाता (Kolkata) ₹1,24,360 ₹1,13,990
चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹1,24,510 ₹1,14,140
पुणे (Pune) ₹1,24,360 ₹1,13,990

Silver Rate Today 26 October: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

Gold Silver Rate Today 26 Oct
Gold Silver Rate Today 26 Oct (credit-sm)

 

शहर (City) चांदी का भाव (₹/किलोग्राम)
लखनऊ (Lucknow) ₹1,55,000
दिल्ली (Delhi) ₹1,56,000
पटना (Patna) ₹1,56,000
पुणे (Pune) ₹1,55,000
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली (North West Delhi) ₹1,60,512

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति

विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड 0.93% गिरकर $4,087.55 प्रति औंस पर आ गया।वहीं, स्पॉट सिल्वर 1.66 डॉलर टूटकर $48.12 प्रति औंस रह गई। कॉमेक्स मार्केट में दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 0.50% गिरकर $4,124.99 प्रति औंस, और चांदी का फ्यूचर 1.06% घटकर $48.19 प्रति औंस पर पहुंच गया।

एमसीएक्स (MCX) पर सोना-चांदी का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने-चांदी के भावों में गिरावट देखी गई। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का रेट ₹1,22,995 प्रति 10 ग्राम रहा, जो 0.89% की गिरावट दर्शाता है। फरवरी 2026 की डिलीवरी वाला कॉन्ट्रैक्ट ₹1,24,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी के दिसंबर अनुबंधों में ₹2,683 की गिरावट आई और यह ₹1,45,829 प्रति किलोग्राम पर पहुंची।

एक्सपर्ट्स की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि बाजार में लगातार बढ़त के बाद अब तकनीकी सुधार देखने को मिल रहा है। दिवाली के बाद सोने की मांग में गिरावट आने की संभावना है, क्योंकि त्योहारों के बाद खरीदारी का जोश कम होता है।उन्होंने बताया कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति और डॉलर की मजबूती के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें कमजोर पड़ी हैं। निवेशकों ने हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली की है।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी के खरीदारों के लिए गुड न्यूज, छठ पूजा के पहले दिन टूटा सोना; देखें ताजा रेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।