टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने हाल ही में अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। आपको बता दे, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ने के जहां लाखो फायदे है वही कुछ नुक्सान भी है। इन्ही में से एक है कि कलाकारों की प्राइवेसी इस इंडस्ट्री में आने के बाद खत्म हो जाती है। 24 घंटे लोगो की नज़रे अपने पसंदीदा सितारे पर बनी रहती है। वही कुछ लोग ऐसे भी होते है जो इनकी ट्रॉल्लिंग में अपनी खुशी ढूंढ़ते है।

ऐसे लोग सायंतनी घोष की ज़िन्दगी में भी आए है। जिनपर अब एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है। साथ ही उन्होंने अब इस बात का भी खुलासा किया है कि वो इन लोगो से कैसे डील करती है। आपको बता दे, अपने ऊपर उठाए हर सवाल का एक्ट्रेस करारा जवाब देती हैं।

वही, कुछ समय पहले सायंतनी घोष को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि, ‘वो मुंह पर नहीं बोल सकते। इन लोगों की आपके सामने बोलने की हिम्मत नहीं होती। सोशल मीडिया की सबसे बेकार बात ये है कि, आपकी जिंदगी तक हर किसी की पहुंच है। कोई प्राइवेसी नहीं है और हर कोई आपको जज करने के लिए तैयार है।’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘कई बार मेरे माता-पिता भी ट्रॉल्लिंग से प्रभावित होते हैं। मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हूं। हालांकि, समय के साथ उन्होंने आगे बढ़ना सीख लिया है। मेरे पति मुझसे सवाल करते हैं कि मैं इन ट्रोल्स को जवाब क्यों देती रहती हूं? लेकिन मैं ऐसा तभी करती हूं, जब बहुत जरूरी होता है। मैं सिर्फ उन मामलों पर बात करती हूं, जिस पर मैं एक महिला के रूप में विश्वास करती हूं।’


Download Android App
Download iOS App



