साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री साक्षी अग्रवाल अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैन्स के लिए अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। तो चलिए आज हम आपको यहां साक्षी अग्रवाल की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप उनके और भी ज्यादा दीवाने हो जायेंगे।

साक्षी अग्रवाल केवल तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों की जानी-पहचानी ऐक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक मशहूर मॉडल भी हैं।

साक्षी अग्रवाल उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली हैं, फिल्मों में दस्तक देने से पहले यह मार्केटिंग कंसल्टेंट थीं।

अक्सर अपने फैन्स के लिए साक्षी अग्रवाल सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोज में फोटो पोस्ट करती रहती हैं।

एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं। तभी उन्हें आए दिन अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज शेयर करते देखा गया है। इतना ही नहीं साक्षी अग्रवाल ने लॉकडाउन के दौरान अपने फिटनेस रूटीन के बारे में बात की थी।

इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि वह लॉकडाउन के दौरान नई डिशेज बनाना सीख रही हैं।

साक्षी अग्रवाल कई टेलिविजन शोज में भी नजर आ चुकी हैं और इन्हें तमिल बिग बॉस 3 में भी देखा जा चूका है।

फिल्मों कि बात करें तो एक्ट्रेस साक्षी अग्रवाल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ में भी दिखाई दीं ।


Download Android App
Download iOS App



