बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। वैसे दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जो फैंस का ध्यान खींच रही है।

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने शनिवार को एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह बैठी हुई हैं। वह काफी क्यूट लग रही हैं। दीपिका पादुकोण ने इसके साथ लिखा, ‘इंदिरानगर की गुंडी हूं मैं!’ ऐक्ट्रेस ने इसके साथ लॉफिंग इमोजी बनाया है और बताया है कि तस्वीर मामा पादुकोण ने क्लिक ही है।
एक्ट्रेस के काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म ’83’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा दीपिका फिल्म ‘द इंटर्न’, फिल्म ‘पठान’ और शकुन बत्रा की एक फिल्म में काम करती दिखाई देंगी। वहीं एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘छपाक’ में नजर आई थीं।


Download Android App
Download iOS App



