मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान और जैद दरबार ने पिछले साल दिसम्बर में निकाह किया है। शादी के बाद दरअसल गौहर खान अपनी शूटिंग की वजह से थोड़ा ज्यादा बिजी रही और अब अपने काम से फ्री होने के बाद यह कपल इन दिनों अपने हनीमून का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। गौहर और जैद अपने हनीमून के लिए उदयपुर में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

गौहर और जैद ने अपने इस हनीमून की ढेरों सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की हैं। गौहर ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पति के साथ हॉलिडे पर जाने की खुशी जाहिर करी तो वहीं जैद दरबार ने लिखा-फाइनली हमारा वक्त आ गया।
जैद ने पत्नी गौहर खान के साथ इस हनीमून ट्रिप की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की हैं। जैद दरबार ने अपनी और गौहर की इन फोटोज को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है,जिसमें ये कपल उदयपुर का खूब मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखे गौहर खान का डांस वीडियो…
वहीं गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो भी साझा किया है,जो उस होटल का है जहां पर यह कपल ठहरा हुआ है। अपनी इस वीडियो में गौहर काफी उत्साह के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में गौहर साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म दोस्ताना के एक गाने जाने क्यों में थिरकती हुई दिख रही हैं। इसके अलावा गौहर ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

अदाकारा के वर्कफ्रंट बात करें तो गौहर खान हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव में अहम भूमिका में दिखाई दी हैं,जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो इस सीरीज में गौहर के अलावा सैफ अली खान,डिंपल कपाडिय़ा,जीशान अय्यूब,कृतिका कामरा और सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं।


Download Android App
Download iOS App



