काम के ज्यादा बोझ के चलते आलिया की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट

Summary :

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच खबर है कि आलिया भट्ट को रविवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते काफी वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 
 खबर के अनुसार आलिया भट्ट को थकावट के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शूटिंग करते समय उन्हें काफी थकावट हुई, जिसके बाद आलिया को अस्पातल ले जाया गया। वहां उन्होंने कुछ देर आराम किया। हालांकि डॉक्टरों ने थोड़ी देर बाद ही आलिया भट्ट को अस्पातल से छुट्टी दे दी थी। बात करें उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की तो यह फिल्म लंबे समय से काफी चर्चा में हैं।
इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल से चल रही हैं। हालांकि की कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते इस फिल्म की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, लेकिन पिछले महीने से गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग को फिर से शुरू कर दिया गया है। 
मालूम हो कि फिल्म में वह एक कोठे की मालकिन का किरदार निभाती नजर आएंगी।  संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पोस्टर और फिल्म से आलिया का लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है और अब फैन्स को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित होगी और माना जा रहा है कि इसे इसी साल दिवाली तक रिलीज कर दिया जाएगा। 

Desk Team