पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी का BJP पर जोरदार हमला, बताया नक्सलियों से ज्यादा खतरनाक

Summary :

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पुरुलिया में रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को नक्सलियों से ज्यादा खतरनाक बता दिया। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पुरुलिया में रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को नक्सलियों से ज्यादा खतरनाक बता दिया। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री ममता ने कहा, मैं कुछ दिनों से देख रही हूं कि बीजेपी और सीपीएम पार्टी हमारी बैठकों में अपने आदमियों को भेजकर गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर रही है। अब हम भी इन पार्टियों की बैठक में अपने आदमियों को भेजकर इनकी बैठकों में बवाल करेंगे।  

2019 में TMC को किया आधा, 2021 में कर देंगे सफाया : दिलीप घोष

बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्ष को डराने और धमकाने के लिए बीजेपी आईटी का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने फर्जी खबरें फैलाने लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। बीजेपी नक्सलियों से कहीं ज्यादा खतरनाक है। बीजेपी ने बिरसा मुंडा का अपमान किया। वे कहते हैं कि बंगाल, लेकिन वे वोट के लिए कंगाल हैं।
बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी ने लोकसभा में बीजेपी के लिए मतदान किया, लेकिन क्या आपका सांसद आपसे मिलने जाता है? क्या उन्होंने आपको कुछ दिया है? वे चुनाव से पहले झूठे वादे करेंगे और एक बार चुनाव खत्म हो जाएगा तो वे भाग जाएंगे।  
टीएमसी के कुछ नेताओं के दूसरी पार्टी में शामिल होने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, राजनीति पवित्र विचारधारा और दर्शन है, कोई व्यक्ति कपड़े तो रोज बदल सकता है लेकिन विचारधारा नहीं। जो बीजेपी में जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं लेकिन हम अपना सिर बीजेपी के सामने नहीं झुकाएंगे।

Desk Team