लॉकडाउन के बीच सुहाना खान ने टूटे हुए दिल के साथ शेयर की ये खास तस्वीर, अब हुई तेजी से वायरल

Summary :

ग्लैमरस लुक्स और स्टाइल के लिए जाने जानी वाली बॉलीवुड किंग खान की बेटी सुहाना खान लॉकडाउन के बीच सुहाना खान सुर्खियां बटोर रहीं है।

ग्लैमरस लुक्स और स्टाइल के लिए जाने जानी वाली बॉलीवुड किंग खान की बेटी सुहाना खान लॉकडाउन के बीच भी खूब सुर्खियां बटोर रहीं है। जी हां यह बात तो सभी को मालूम है कि सुहाना खान की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही अक्सर धड़ल्ले से वायरल हो जाया करती है। सुहाना खान का ट्रेडिशनल लुक हो या बोल्ड इनकी हर एक तस्वीर सबका खूब ध्यान अपनी और खींच लेता है। 
शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी…
इस बार सुहाना खान का ट्रेडिशनल लुक सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दरअसल सुहाना ने हाल ही में अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है,जिसमें सुहाना हाथों में महंदी लगाए रेड टॉप और ब्लू फ्लोरल स्कर्ट  साथ ही अपने खुले बालों को ठीक करती दिख रही हैं। इस फोटो में सुहाना काफी प्यारी दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने इस तस्वीर में दिल टूटने वाला इमोजी बनाया हुआ है। अब सुहाना का दिल किस वजह से टूटा है ये तो वो खुद ही बता सकती हैं। वैसे सुहाना की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।  
बता दें कि बॉलीवुड फिल्मों से दूर रहने के बाद भी सुहाना खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनके कई फैन क्लब भी बने हुए हैं। 
वैसे इससे पहले भी सुहाना खान की कई सारी मेकअप करते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं,जिन्हें खुद सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा किया है। इसके अलावा सुहाना की एक और तस्वीर सामने आई थी, जिसमें सुहाना एक चिम्पांजी के बच्चे को गोद में लेकर खड़ी थी।
खैर,सुहाना खान न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इन दिनों वह परिवार के साथ समय बिता रही हैं। 

Desk Team