सुहाना खान को साड़ी में देख किसी ने की दीपिका से तुलना, तो किसी ने चाल देख स्टारकिड की लगाई क्लास

Summary :

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान को साड़ी में देखकर किसी ने उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से कर दी तो वहीं किसी ने साड़ी में उनकी चाल देख उन्हें जमकर ट्रोल भी कर दिया।

सुहाना खान बी टाउन
की सबसे पॉपुलर और प्यारी स्टारकिड में से एक है। सुहाना जल्द ही जोया अख्तर की
फिल्म
‘द आर्चीज’ से अपना बॉलीवुड
डेब्यू करने जा रही है,
लेकिन फिलहाल तो सुहाना
का ट्रेडिशनल अंदाज लोगों को दिवाना बना रहा है। सुहाना को अक्सर वेस्टर्न और
बोल्ड आउटफिट में देखा गया है,लेकिन हाल ही में
मनीष
मल्होत्रा
की दिवाली पार्टी में सुहाना
खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंची तो लोगों की नजरें उन पर से हटना मुश्किल हो गया। सुहाना
इतनी सुंदर लग रही थी कि किसी ने तो उनकी तुलना सीधे दीपिका पादुकोण से ही कर दी,
लेकिन यहां पर उनकी साड़ी में चाल को देखकर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू
कर दिया।

 मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साड़ी पहन पहुंचीं शाहरुख खान की लाडली,  सुहाना खान का लुक देख दिल हार बैठे फैंस

दिवाली के त्यौहार की रौनक तो इस वक्त फिल्मी गलियारों में जमकर देखने को मिल
रही है। हाल ही में मशहूर
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली सेलिब्रेशन में एक ही छत के नीचे कई सितारों का
जमावड़ा
सा लगा गया। इस पार्टी
में विक्की कौशल
, कटरीना कैफ, , जान्हवी कपूर, वरुण धवन, कृति सेनन, , करण जौहर, सारा अली खान, नोरा फतेही, अनन्या पांडे समेत कई
सितारे आए हुए थे। इन तमाम सितारों के बीच जब शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान
खूबसूरत साड़ी में आई तो उन्हें देखकर सबके चेहरे खिल उठे। साथ ही सुहाना ने साड़ी
को जिस अंदाज में पहना था, उसकी भी काफी चर्चा रही।

सुहाना खान का ये
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडिया में सुहाना बेहद खूबसूरत
साड़ी में वॉक करके चलती हुई नजर आई। अपने लुक को पूरा करने के लिए सुहाना खान ने
काफी लाइट मेकअप और मेसी बन कैरी किया था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। सुहाना
खान के इस देसी अवतार की काफी तारीफ हुई, लेकिन हमेशा वेस्टर्न आउटफिट को बड़े ही
कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करने वाली सुहाना ने जब साड़ी पहनी तो वो बेशक इसमें थोड़ा
असहज नजर आई, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी कर दिया गया।

सुहाना जिस तरह
से साड़ी में वॉक कर रही है और जिस तरह से उन्होंने साड़ी को ड्रेप किया है, इस
वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स का मानना है
कि सुहाना साड़ी में काफी असहज और नर्वस लग रही है। किसी यूजर ने लिखा,
‘ये तो चल ही नहीं पा रही है’ ,  तो वहीं किसी ने लिखा, ‘ बेटा आपसे तो चला ही नहीं जा रहा’ ,  तो
वहीं किसी ने उनके साड़ी ड्रेप करने को लेकर कमेंट किया कि आपकी साड़ी अटक गई है
या फिर ये कोई नया ट्रेंड है। इन तमाम ट्रोलिंग के बीच कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्हें
सुहाना एक दम दीपिका पादुकोण की तरह लग रही थी और इसके लिए उनकी तारीफ भी हुई।

Manish Malhotra Diwali Party Ananya Panday Suhana Khan Janhvi Kapoor Sara  Ali Khan And Others Attended - मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में छा गईं  सुहाना, अभिषेक ने दिलाई रणवीर की याद -

सुहाना खान को
साड़ी में देखकर जहां एक तरफ तो उनके फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे है, लेकिन
वहीं दूसरी तरफ सुहाना पर उनकी ही चाल भारी पड़ गई है क्योंकि अब उन्हें इस चाल के
लिए ही सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुनाई जा रही है।
 

Desk Team