मशहूर टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने 24 जनवरी को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। सेजल महज 30 साल की थी और इस खबर के सामने आते ही पूरीउ टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गयी है। सेजल के साथ कलाकार यकीन नहीं कर पा रहे है कि अब ये चुलबुली एक्ट्रेस इस दुनिया में नहीं रही।

सेजल एक एक्ट्रेस होने के साथ – साथ मॉडलिंग के क्षेत्र से भी जुडी थी ओर कई ब्रांड्स के साथ विज्ञापनों में काम आकर चुकी थी। आज हम आपको सेजल शर्मा की जिंदगी से जुडी कुछ ऐसी बातें बता रहे है, जो बेहद कम लोग ही जानते है।

सेजल शर्मा मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर से थी और उनका जन्म एक माध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।

बचपन से ही सेजल शर्मा एक्ट्रेस बना चाहती थी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने मुंबई में आकर अपना करियर शुरू किया था।

सेजल ने स्टारप्लस के शो’ दिल तो हैप्पी है जी’ से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और अपने पहले ही टीवी सीरियल से सेजल को काफी फेम मिला था।

अपने टीवी डेब्यू से पहले सेजल कई ब्रांड्स के विज्ञापन में काम कर चुकी थी।

सेजल शर्मा ने बॉलीवुड स्टार आमिर खान के साथ भी एक विज्ञापन में काम किया था और उनके साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी।

टीवी के अलावा सेजल शर्मा ने वेब सीरीज ‘आजाद परिंदे’ में भी अहम किरदार निभाया था।

एक्टिंग के साथ – साथ सेजल एक अच्छी डांसर भी थी और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होएँ कई डांस वीडियो भी शेयर किये हुए है।
सेजल की आत्महत्या पर उनके करीबियों और साथ कलाकारों का कहना है कि बीते कुछ समय से सफल काफी डिप्रेशन में थी लेकिन किसी ने ये अंदाजा नहीं लगाया था कि सेजल इतना बड़ा कदम उठा लेंगी।

हालांकि अभी तक सेजल की आत्महत्या के वजह का खुलासा नहीं हो पाया हैं पर उनका इस तरह से दुनिया छोड़कर जाना हर किसी के लिए बड़ा झटका है।



Download Android App
Download iOS App



