Movie Lovers के लिए September होगा यादगार, Baaghi 4 से लेकर The Girlfriend तक रिलीज होगी ये फिल्में

Summary :

September movie releases 2025: साल के पहले हिस्से में जबरदस्त हिट फिल्मों के बाद अब सितंबर भी धमाकेदार होने जा रहा है। इस महीने कई बड़ी फिल्मों की रिलीज होने वाली है जिनका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सितंबर में फिल्मों की लिस्ट काफी मज़ेदार है। इसमें एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानियां सब शामिल हैं। ये सारी फिल्में दर्शकों को पूरी तरह से बांधकर रखने वाली हैं। हर जॉनर का अलग ही मज़ा देखने को मिलेगा। अनुराग कश्यप की दमदार और चर्चा में रही निशांची से लेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की असरदार…

The Girlfriend

September movie releases 2025: साल के पहले हिस्से में जबरदस्त हिट फिल्मों के बाद अब सितंबर भी धमाकेदार होने जा रहा है। इस महीने कई बड़ी फिल्मों की रिलीज होने वाली है जिनका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सितंबर में फिल्मों की लिस्ट काफी मज़ेदार है। इसमें एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानियां सब शामिल हैं। ये सारी फिल्में दर्शकों को पूरी तरह से बांधकर रखने वाली हैं। हर जॉनर का अलग ही मज़ा देखने को मिलेगा।

अनुराग कश्यप की दमदार और चर्चा में रही निशांची से लेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की असरदार द बंगाल फाइल्स तक, सितंबर सिनेमा का एक जबरदस्त सफर लेकर आ रहा है। इसके साथ ही एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए बाघी 4 जैसी एक्शन फिल्में और कई बड़ी फ़िल्में सितंबर में ही रिलीज होने वाली है, जिससे हर फिल्म लवर के लिए कुछ न कुछ देखने लायक होगा।आइए डालते हैं एक नज़र उन फिल्मों पर, जो सितंबर 2025 को और भी खास बनाने जा रही हैं

September movie releases 2025

द गर्लफ्रेंड

टॉलीवुड स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इस बार एक नए अवतार में नज़र आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म द गर्लफ्रेंड का निर्देशन राहुल रविंद्रन ने किया है। इसे एक ऐसी लव स्टोरी बताया जा रहा है, जो अब तक के रोमांटिक ड्रामों से बिल्कुल अलग होगी। फिल्म में उनके अपोज़िट धीक्षित शेट्टी दिखाई देंगे। साउथ इंडस्ट्री में इस जोड़ी को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।

Rashmika Mandana

दिल मद्रासी

साउथ सिनेमा के चहेते स्टार सिवकार्तिकेयन की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक दिल मद्रासी भी इस महीने बड़े पर्दे पर उतरेगी। फिल्म का निर्देशन नामचीन निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है। यह एक दमदार एक्शन-ड्रामा है जिसमें एडवेंचर और एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में सिवकार्तिकेयन के साथ रुक्मिणी वसंथ, विद्युत जामवाल, बीजू मेनन, शब्बीर और विक्रांत जैसे कलाकार नज़र आएंगे। श्रीकर प्रसाद की एडिटिंग और जबरदस्त स्टंट सीक्वेंस इसे खास बना रहे हैं। दिल मद्रासी 5 सितंबर 2025 को पूरे भारत में रिलीज होगी और ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दर्ज कर सकती है।

September movie releases 2025

बागी 4

टाइगर श्रॉफ की हिट फ्रेंचाइज़ी बागी का चौथा भाग इस साल सितंबर में धमाका करने आ रहा है। खास बात यह है कि इसमें मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म में संजय दत्त एक खलनायक के किरदार में नज़र आएंगे, जबकि सोनम बाजवा भी अहम रोल निभा रही हैं। ए. हर्षा के निर्देशन और साजिद नडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली है। यह फिल्म भी 5 सितंबर को रिलीज होगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

Baaghi 4

द बंगाल फाइल्स

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अपनी फाइल्स ट्रायोलॉजी की तीसरी फिल्म द बंगाल फाइल्स लेकर लौट रहे हैं। इससे पहले वे द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों से तहलका मचा चुके हैं। इस बार वे भारत के इतिहास के एक ऐसे चैप्टर को सामने ला रहे हैं, जो लंबे समय तक छुपा रहा। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे बेहतरीन कलाकार नज़र आएंगे। इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी और इसे लेकर दर्शकों में भारी एक्साइटमेंट देखा जा रहा है।

Vivek Agnihotri

निशानची

सितंबर के आखिरी हफ्ते में अनुराग कश्यप की मच अवेटेड फिल्म निशानची दर्शकों के बीच आएगी। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर होने वाली है। फिल्म की कहानी दो जुड़वां भाइयों बबलू और डबलू के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐश्वर्य ठाकरे मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म कीे स्क्रिप्ट प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और खुद अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखी है। अजय राय और रंजन सिंह ने इसका निर्माण किया है, जबकि अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ ने भी इसे सपोर्ट किया है। यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

September movie releases 2025

कुल मिलाकर सितंबर का महीना मूवी लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। एक ही महीने में रोमांटिक ड्रामा, एक्शन से भरपूर सीक्वल, रियल घटनाओं पर आधारित फिल्म और एक्सपेरिमेंटल कहानियां देखने को मिलेंगी।

ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga में Abhinav Shukla ने Rubina को क्यों कहा ‘नागिन’? गिनवाईं खामियां

Yashika Jandwani