बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने जब साल 2000 फिल्म इश्क विश्क से बॉलीवुड डेब्यू किया था तब उस दौर की हर लड़की उनके चॉकलेटी चार्म पर फ़िदा थी और फिल्म दर फिल्म उनकी लोकप्रियता बढ़ती गयी। आज शाहिद कपूर का जन्मदिन है और इस मौके पर उनके सौतेले पिता ने बेहद प्यार भरा पोस्ट शाहिद के लिए शेयर किया है।
आज अभिनेता शाहिद कपूर 38 साल के हो चुके है और एक एक्टर होने के साथ साथ शाहिद एक आदर्श बेटे , पति और पिता भी है जो अपने कपूर परिवार को साथ बांधे रखने में खास योगदान दे रहे है।
शाहिद कपूर के जन्मदिन पर पूरी कपूर फॅमिली एक साथ इक्कट्ठी हुई जिसमे पंकज कपूर के साथ उनकी पहली पत्नी नीलिमा अज़ीम , दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक , सनाह कपूर, रुहान कपूर , और ईशान खट्टर शामिल थे।
शाहिद कपूर अपने सौतेले भाई ईशान खटटर से बेहद प्यार करते है ये तो आपने देखा होगा पर आपको बता दें शाहिद कपूर भले ही अपने सौतेले पिता और माँ नीलिमा अजीम के दुसरे पति राजेश खट्टर से ज्यादा बात ना करते हो पर रिश्ता बेहद अच्छा रखते है।
शाहिद कपूर के सौतेले पिता राजेश खटटर ने एक इंटरव्यू कके दौरान बताया था की शाहिद और उनके बीच कभी सौतेले जैसा कुछ नहीं रहा और शाहिद बेहद समझदार है। शाहिद के साथ उनका हमेशा से प्यार भरा रिश्ता रहा है। और इसी प्यार को उन्होंने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शेयर किया है।

राजेश खट्टर ने इस कैप्शन में लिखा , एक खूबसूरत लड़के से एक सबसे शानदार आदमी तक , एक न्यू कमर से लेकर एक मेगा स्टार बनने तक, एक प्यारे पति से बेहतरीन पिता तक तुम्हारा सफर बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक रहा है। तुम एक शानदार परफ़ॉर्मर और बेहद अच्छे इंसान हो। तुमने अपने परिवार को हमेशा गर्व महसूस कराया है। हैप्पी बर्थडे शाहिद !


Download Android App
Download iOS App








