कबीर सिंह फेम शाहिद कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपने शानदार डांस के लिए काफी मशहूर हैं। एक्टर का डांस कई फिल्मों में तो देखने को मिला ही है लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर ही एक्टर अपने डांस वीडियोज फैंस के साझा करते रहते हैं। इस बार फिर भी शाहिद ने अपना भांगड़ा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

शाहिद कपूर को डांस वीडियो इंटरनेट पर आते ही धूम मचा रहा है। हाल ही में शाहिद ने शहनाज गिल के शो में बताया था कि उन्हें पंजाबी गाने बहुत पसंद है और एक्टर के इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि शाहिद को ना सिर्फ पंजाबी सॉन्ग पसंद है बल्कि पंजाब का मशहूर नाच भांगड़ा भी उनता ही अच्छा लगता है।
शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर और उनके कुछ दोस्त डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में शाहिद के साथ जर्सी के प्रोड्यूसर भी जमकर भांगड़ा पाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो शाहिद और उनके खास दोस्तों की पजामा पार्टी की है। वीडियो में शाहिद अपने दोस्तों के साथ ललकारे गाने पर खूब डांस कर रहे हैं।
.jpg)
अपने डांस वीडियो को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा- “जट्टा दा स्वाग सैटरडे नाइट फीवर।।” शाहिद कपूर का यह डांस देख सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है। हर कोई शाहिद के इस दिलखुश डांस की तारीफ करता दिखाई दे रहा है। तो कुछ लोग एक्टर को ऐसे डांस करते हुए उनका मजाक भी बना रहे हैं।


शाहिद के डांस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘महफ़िल में समा बांध दिया।’, दूसरा यूजर ने लिखा, ‘चक दे फट्टे।’ एक अन्य यूजर ने कॉमेंट में लिखा, ‘बहुत हार्ड बहुत हार्ड।’ तो वहीं कोई लिख रहा है कि ‘पागल हो गया प्रीति की शादी के बाद।’ शाहिद कपूर की इस मजेदार वीडियो पर उनके चाहने वाले मजेदार मींस बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



