अगली फिल्म में इम्तियाज संग काम करेंगे शाहिद 

Summary :

NULL

अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि वह फिल्म ‘जब वी मेट’ में के निर्देशक इम्तियाज अली के साथ एक बहुत ही अलग फिल्म के लिए एकबार संयोजन कर रहे हैं। शाहिद करीब 10 साल बाद इम्तियाज के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम जल्द ही कुछ करने जा रहे हैं और इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि इम्तियाज अद्भुत प्रतिभाशाली निर्देशक हैं।’  उन्होंने कहा, ‘हमने एक फिल्म बनाई थी, जब मैं अपने करियर की शुरुआत कर रहा था और वह भी अपने करियर की शुरुआत में थे। यह कुछ ऐसा है जिस पर लोग अभी भी बात करते हैं। जब वी मेट मेरे जीवन की एक विशेष फिल्म रही है और उस व्यक्ति के साथ काम करना जिसने मुझे आदित्य कश्यप जैसी भूमिका दी, अद्भुत होने वाला है।’  शाहिद ने कहा, ‘फिल्म का विषय उससे बहुत ही अलग होगा जो हमने पहले किया है। यह बहुत मजेदार व उत्साहित करना वाला है इसलिए बत्ती गुल मीटर चालू के ठीक बाद मैं उनकी फिल्म में काम करना शुरू कर दूंगा।’

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team