बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान भले ही कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हों पर सुर्ख़ियों से दूर नहीं है। हाल ही शाहरुख़ ‘अमेजॉन संभव’ नामक एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन द्वारा किया गया था।
.jpg)
इस कार्यक्रम में शाहरुख़ समेत कई बॉलीवुड हस्तियां ने शिरकत की थी, जिसमे रितेश देशमुख, जोया अख्तर, फरहान अख्तर, विद्या बालन, कमल हासन और जेनेलिया डिसूजा शामिल थे।

इस कार्यक्रम के दौरान शाहरुख़ खान ने अमेजन ग्लोबल के सीईओ जेफ बेजोस के साथ बातचीत की और बेहद फनी अंदाज में अपने बारे में कई खुलासे भी किये। साथ ही उन्होंने ही भी बताया कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करना काफी पसंद है।
.jpg)
जेफ बेजोस के साथ बातचीत के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान ने खुलासा किया, ‘मेरा ग्रॉसरी का सामान भी ऑनलाइन आता है । लेकिन मैं एक चीज ऑनलाइन नहीं मंगवाता, वो है अंडरवियर । मैं अंडरवियर खरीदने में असहज हूं । ये लड़कों की चीजें होती हैं ।’

शाहरुख ने कहा, ‘मैं अपनी सारी किताबों की खरीदारी अमेजन से करता हूं। ग्रॉसरी का सामान बिग बास्केट से मंगाता हूं। मुझे एक बात स्वीकार करनी है..मैं अभी भी अंडरवेयर की खरीदारी ऑनलाइन करने को लेकर सहज नहीं हूं।’

शाहरुख ने यह भी बताया कि उन्हें लगता है कि सोना समय की बर्बादी करने जैसा है और इसलिए वह ज्यादा सोना पसंद नहीं करते हैं। शाहरुख की जिंदगी में महिलाओं के रोल के बारे में पूछने पर शाहरुख ने कहा, ‘मेरी मां, मेरी बहन, मेरी पत्नी और मेरी बेटी… मेरी जिंदगी में बेहतरीन किरदार निभाती हैं ।’



Download Android App
Download iOS App



