बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इस समय अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। दरसअल यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है, लेकिन किंग खान ने इसका प्रमोशन अभी से ही करना शुरू कर दिया है। और अब उनकी फिल्म से जुड़े कई अपडेट भी सामने आते रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले शाहरुख़ की सेट से तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। और अब ताजा रिपोर्ट है कि उनकी फिल्म पठान के डिजिटल राइट्स का सौदा भी हो चुका है। ये डील करोड़ों में फाइनल हुई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रहे जाएंगे। तो कितने में फाइनल हुई हैं डील जानते हैं इस रिपोर्ट में।

करोड़ो में हुई हैं डिजिटल राइट्स की बुकिंग
दरसअल काफी समय बाद शाहरुख खान फिल्म पठान से अपनी वापसी कर रहे हैं। और सबसे खास बात ये है कि इस बार किंग खान ‘ओम शांति ओम’ के बाद दूसरी बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। वही एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पठान के डिजिटल राइट्स के लिए मेकर्स को मोटी रकम मिली है। खबरों के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं ने पठान के राइट्स की डील ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम के साथ तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा में की है। हालांकि अभी निर्माताओं या शाहरुख खान की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अगले साल रिलीज़ होगी फिल्म
वही बात करें ‘पठान’ की तो इसमें शाहरुख का लुक बेहद ही दमदार होने वाला है। उनके और दीपिका के अलावा भी फिल्म में कई कलाकार दिखाई देने वाले हैं। जहां फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा, जॉन अब्राहम और सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। वही में शाहरुख के लुक को बेहद पसंद किया जा रहा हैं।

ये हैं शाहरुख के वर्क फ्रंट

वैसे तो शाहरुख खान पर्दे पर तकरीबन तीन सालों के बाद वापसी कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उनके हाथ में इस समय कई प्रोजेक्ट हैं। वह एटली कुमार की फिल्म ‘लॉयन’ और राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में भी काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



