टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन के साथ ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेला जिसमें ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को हरा करारी शिकस्त दी। इस दौरान ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से कांस्य पदक को अपने नाम नाम दर्ज कर लिया। वैसे मैच में दोनों टीमों के बीच काफी जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। लेकिन भारतीय टीम को जीत नहीं मिल सकी।

हालांकि, हार के बावजूद हर कोई उनके प्रदर्शन की खूब तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बधाई दी है। लेकिन इस बीच किंग शाहरुख खान का रिएक्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।

यहां देखें शाहरुख का ट्वीट…
शाहरुख खान ने अपने इस ट्वीट में दिल टूट जाने की बात कही है। एक्टर ने लिखा, हार से दिल टूट गया लेकिन फिर भी यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने लिखा, दुखी हूं। लेकिन गर्व से सिर ऊंचा करने के कई कारण हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। आप सभी ने भारत में हर किसी को प्रेरित किया है। यह अपने आप में जीत है। अब शाहरुख खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस उनके ट्वीट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
Heartbreak!!! But all reasons to hold our heads high. Well played Indian Women’s Hockey Team. You all inspired everyone in India. That itself is a victory.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 6, 2021
बता दें, शाहरुख खान महिला हॉकी टीम पर शुरुआत से ही अपनी नजर गाड़े हुए हैं। उन्होंने हर मौके पर टीम का मनोबल बनाया है। इससे पहले जब भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी तब भी शाहरुख ने ट्वीट कर पूरी टीम को बधाई दी थी।

तब जीत के बाद टीम के कोच कोच सोर्ड मारजेन ने खिलाड़ियो की फोटो शेयर करके इसके साथ लिखा था, ‘सॉरी फैमिली, आने में फिर देरी होगी।’ इस पर शाहरुख ने रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘हां.. हां.. कोई दिक्कत नहीं है। बस आते हुए थोड़ा गोल्ड ले आना, अपने करोड़ों परिवार के सदस्यों के लिए। इस बार धनतेरस भी दो नवंबर को है। एक्स कोच- कबीर खान।’
Haan haan no problem. Just bring some Gold on your way back….for a billion family members. This time Dhanteras is also on 2nd Nov. From: Ex-coach Kabir Khan. https://t.co/QcnqbtLVGX
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 2, 2021
याद दिला दें, शाहरुख खान ने फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम किया था। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख ने महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान का रोल प्ले किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। वहीं आखिरी बार शाहरुख फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



