‘शर्म आनी चाहिए…’नूंह हिंसा पर Govinda के ट्वीट से मचा बवाल, एक्टर ने टिट्वर अकाउंट हैक होने की दी सूचना

Summary :

बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड एक्टर कहे जाने वाले गोविंदा भले ही आज फिल्मों से दूर हो गए हैं। लेकिन एक्टर की एक्टिंग और उनकी अदाएं आज भी उनके फैंस के दिलों में ज़िंदा हैं। हालांकि एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो अपने फैंस को पल-पल का अपडेट देते रहते हैं।

बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड एक्टर कहे जाने वाले गोविंदा भले ही आज फिल्मों से दूर हो गए हैं। लेकिन एक्टर की एक्टिंग और उनकी अदाएं आज भी उनके फैंस के दिलों में ज़िंदा हैं। हालांकि एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो अपने फैंस को पल-पल का अपडेट देते रहते हैं। ऐसे में गोविंदा एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए हैं। जहां उनका एक वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 
दरअसल, गोविंदा का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया हैं। इतना ही नहीं एक्टर के ट्वीटर अकाउंट से हरियाणा की नंहू हिंसा को लेकर भी ट्वीट किया गया था। बता दे की गोविंदा के ट्वीट में लिखा था, ‘हम ये क्या करने लगे हैं। शर्म आनी चाहिए, जो खुद हिंदू कहते हैं। अमन और शांति बनाएं रखें। हम लोकतंत्र हैं ना कि राजतंत्र।’ वही एक्टर के अकाउंट से किया गया ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा हैं। साथ लोग अब इस ट्वीट की जमकर आलोचना करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 
ऐसे में अब  गोविंदा खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस ट्वीट की सफाई देते हुए दिखे हैं। जहां एक वीडियो शेयर करके गोविंदा इस पुरे मामले की सच्चाई बताई हैं। इस वीडियो में गोविंदा यह कहते दिखे हैं की- “प्लीज़ हरियाणा वाले ट्वीट को मुझसे मत जोड़िए। क्योंकि ये मैंने नहीं किया है। किसी ने मेरा अकाउंट हैक कर लिया है। मैं साइबर क्राइम में इसकी शिकायत कर रहा हूं। मैं इस मामले की पड़ताल करूंगा। हरियाणा के सभी चाहने वालों, मित्रगण और मेरे फैन, उन सभी से मैं ये कहूंगा कि ये ट्विटर किसी ने हैक कर दिया है। 

जिसे मैं बरसों से इस्तेमाल ही नहीं कर रहा हूं। मैं कहां इस्तेमाल करता हूं इसे। मेरी टीम भी इस बात से इन्कार कर रही है। वो लोग ऐसे हैं भी नहीं कि मुझसे बिना पूछे ट्वीट कर देंगे। 
मैं ये मामला साइबर क्राइम के हवाले कर रहा हूं, वो इस मामले में आगे की जांच करेंगे। आप सबको ढेर सारा प्रेम। बता दे की गोविंदा के इस पोस्ट के बाद अब उनका कॉउंट भी डिलीट कर दिया गया हैं। वैसे तो गोविंदा कम ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। लेकिन एक्टर कुछ बहस का हिस्सा बनते देखे जाते हैं। 

Desk Team