बिग बॉस के घर में हर दिन इक्वेशन और कनेक्शन के बीच की बॉन्डिंग चेंज होती रहती है। एक दिन पहले ही घर के सबसे मजबूत कनेक्शन माने जा रहे प्रतीक और अक्षरा एक दूसरे से अलग हो गए हैं तो वहीं राकेश बापट का शमिता शेट्टी के लिए प्यार दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। अपनी डेब्यू फिल्म ‘तुम बिन’ में रोमांटिक हीरो बने नजर आए राकेश इन दिनों घर में भी उसी अवतार में नजर आ रहे हैं। राकेश घर के सीरियल किसर बन गए हैं।

बिग बॉस का ये सीजन 24 घंटे लाइव है और दर्शक हर समय अपने चहेते कंटेस्टेंट को देख सकते हैं। ऐसे में आज राकेश सुबह-सुबह हमेशा की तरह गुड मॉर्निंग किस देते नजर आए। राकेश और शमिता घर में कनेक्शन बनकर एंटर हुए हैं और इनके बीच कनेक्शन भी काफी खास है। बिग बॉस के घर में राकेश बापट नए रोमांटिक हीरो के तौर पर उभर कर आए हैं। राकेश और शमिता के बीच में दिन-ब-दिन नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। घर में भले ही कितना ड्रामा और हंगामा चल रहा हो लेकिन राकेश अपना प्यार दिखाने में जरा भी कमी नहीं कर रहे हैं।

हाल ही में राकेश बापट शमिता शेट्टी से फ्लर्ट करते हुए भी नजर आए। सामने आई पिक्स में देखा जा सकता है कि वह शमिता को गुड मॉर्निंग किस देते हुए दिखा दे रहे हैं और उन्हें उठा रहे हैं। राकेश ने काले रंग कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा पहना हुआ है राकेश एक्ट्रेस के हाथ पर किस करते हैं। राकेश बापट और शमिता का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस फिलहाल दोनों को साथ में देखा भी पसंद कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



