Shark Tank India 2: ट्रोल किए जाने पर Namita Thapar ने दिया करारा जवाब, कहा- ‘मुझे इसका कोई पछतावा नहीं’

Summary :

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ का दूसरा सीजन यानी season 2 एक बार फिर दर्शको के लिए ढेरों सारे नए इनोवेशन और नए आइडियाज लेकर हाज़िर हो गया हैं। इसी के साथ ‘शार्क टैंक इंडिया’ की लेडी शार्क यानी जज नमिता थापर को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ का दूसरा सीजन यानी season 2 एक बार फिर दर्शको के लिए ढेरों सारे नए इनोवेशन और नए आइडियाज लेकर हाज़िर हो गया हैं। इस बीच हर कोई इस बिजनेस थीम वाले शो के जरिए बिजनेस की सही परख सीखने के लिए तैयार हैं.दरअसल 2 जनवरी को शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया गया। जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद भी आया। लेकिन शो की शुरुआत के साथ ही ‘शार्क टैंक इंडिया’ का ये नया सीजन विवादों में घिरा हुआ नजर आ रहा हैं। 
दरअसल शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन, पहले सीजन से काफी अलग नजर आया. शार्क टैंक इंडिया 2 में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। शो में अशनीर ग्रोवर की जगह कार देखो के को-फाउंडर अमित जैन ने ली है। यानी इस बार अमित जैन, पीयूष बंसल, अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, विनीता सिंह और नमिता थापर शो को जज कर रहे हैं। हालांकि, फिर भी पहला एपिसोड देखने के बाद यूजर्स को अशनीर ग्रोवर की कमी खल रही है। 
इसी के साथ एक और मुद्दे को लेकर शार्क टैंक ट्वीटर पर चर्चा का विषय बना हुआ हैं। दरअसल ‘शार्क टैंक इंडिया’ की लेडी शार्क यानी जज नमिता थापर को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, जिस पर अब नमिता ने खुलकर जवाब दिया है। जहां नमिता ने अपने करारा जवाब से ट्रोलर्स की बोलती बंद करती हुई नजर आई हैं। दरअसल शार्क टैंक इंडिया 2 के पहले एपिसोड में एक मैकअप ब्रांड की पिच ने सभी जजों का काफी प्रभावित किया। लेकिन नमिता थापर को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, जिसकी पीछे की वजह ये थी कि उनकी साथी शार्क यानी जज विनीता सिंह के मेकअप ब्रांड, शुगर कॉस्मेटिक के लिए वह प्रतियोगिता साबित हो सकता था। 
इस कारण नमिता थापर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और नमिता इस फैसले की जमकर आलोचना की जा रही है। लेकिन अब इन ट्रोल्स को नमिता ने अपने ही स्टाइल में जवाब दिया है और कहा कि जिन लोगों में ईमानदारी की कमी होती है, उन्हें मैं जहर उगलने लगती हूं और मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। नमिता थापर ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, “शार्क होने का मतलब ये नहीं कि हम स्वतंत्र मूल्यों के हकदार नहीं हैं। 
हम भी साफतौर पर बोल सकते हैं। अगर मैं साथी शार्क की प्रतियोगिता में निवेश नहीं करती हूं, तो इसका मुझे कोई पछतावा नहीं है और अगर लोग मुझे जहर उगलने वाला समझते हैं, तो इससे मुझे दिक्कत नहीं है। मैं उन अज्ञानियों में शामिल नहीं होना चाहती, जो ईमानदारी की कमी वाले लोगों को मानते हैं।” 
दरअसल ये मुद्दा तब शुरू हुआ जब शो के पहले एपिसोड में  ‘रिकोड’ नामक एक बढ़ते मेक-अप ब्रांड को रिजेक्ट कर दिया था। वही अब दर्शक इस रिजेक्शन पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। जहां दर्शकों का कहना है की इस बढ़ते  मेक-अप ब्रांड को इसलिए रिजेक्ट किया गया है क्यों की यह कॉस्मेटिक ब्रांड शुगर की संस्थापक विनीता सिंह को टक्कर देने वाली ब्रांड साबित होते हुए दिख रही थी। उनकी रणनीति, बिजनेस मॉडल और आंकड़ों से उन्हें प्रभावित करने के बावजूद, जजेस द्वारा ‘रिकोड’ में निवेश नहीं किया गया था। जिसे देखने के बाद अब दर्शक काफी ज्यादा निराश और भड़के हुए दिख रहे हैं। 
वही ये पहली बार नहीं है जब नमिता थापर इस तरह के ट्वीट करती हुई दिख रही हैं। बल्कि इससे पहले भी नमिता ने कई बार अपने ट्वीट्स से अच्छे-अच्छा की बोलती बंद कर दी हैं। बता दे की नमिता थापर एक सफल बिजनेस वुमेन हैं। नमिता ‘एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड’ की सीईओ हैं। 
इसी के साथ नमिता ‘इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड’ की संस्थापक और सीईओ भी हैं। वहीं उनकी निजी जिंदगी की बात करें, तो नमिता थापर की पर्सनल लाइफ भी एक दम परफेक्ट है। उन्होंने बिजनेसमैन विकास थापर से शादी की है। नमिता और विकास के दो बेटे हैं, जिनका नाम वीर थापर और जय थापर है। नमिता अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Desk Team