MP News: नरोत्तम मिश्रा ने कहा- नेता प्रतिपक्ष रखें नहीं सीडी, सार्वजनिक कर देना चाहिए

Summary :

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि वे जो सीडी अपने पास रखे हुए हैं, उन्हें सार्वजनिक कर दें।

मध्य प्रदेश के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा ने गोविंद सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह जो सीडी अपने पास प्रमुख तौर से रखें हुए उसे वह पूर्ण रूप से सार्वजनिक कर दें। 
भाजपा पार्टी प्रदेश के अध्यक्ष ने कही यह बात 
डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान सवाल किया कि नेता प्रतिपक्ष वे सीडी अपने पास रखे हुए क्यों हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उनसे इस बारे में कह चुके हैं। ऐसे में डॉ सिंह को वे सीडी अपने पास न रखते हुए सार्वजनिक कर देनी चाहिए।
नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर कटाक्ष 'वे दिल्ली में रहते हैं, आत्मा श्यामला  हिल्स में भटकती रहती है' | Narottam Mishra taunted Kamal Nath, said his  body lives in Delhi, the soul
डॉ सिंह ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि उनके पास कई भाजपा नेताओं की आपत्तिजनक सीडी रखी हुई हैं। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने उन्हें कल चुनौती दी थी कि वे समाज के ऐसे लोगों को सबके सामने ले आएं।
 शर्मा ने डॉ सिंह के संदर्भ में कहा था कि वे संवैधानिक पद पर बैठे जिम्मेदार व्यक्ति हैं, अगर उनके पास इस प्रकार का कुछ है, तो जनता के सामने लेकर आएं, नहीं तो जनता से माफी मांगें।

Desk Team