तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में उनके को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक्टर पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। इतना ही नहीं तुनिषा की मां और बाकी रिश्तेदारों ने शीजान और उनके पूरे परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद शीजान की ज़िन्दगी में कई तूफ़ान आए।

हालांकि, बार-बार बेल एप्लीकेशन रिजेक्ट होने और कई महीने जेल में बिताने के बाद भी शीजान का प्यार अपनी तुनिषा के लिए ज़रा भी कम नहीं हुआ। ऐसे में अब एक बार फिर एक्टर ने तुनिषा शर्मा को लेकर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनके और तुनिषा की कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज़ नज़र आ रहे है। इसके साथ ही शीजान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड तुनिषा के लिए कई प्यार भरी लाइने भी लिखी हैं।

अब उनका ये पोस्ट तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में तुनिषा के साथ उनके कई थ्रोबैक वीडियोज और तस्वीरें हैं। उन्होंने अपने इस इमोशनल पोस्ट को शेयर करते हुए कविता के जरिए अपने दिल का हाल बयां किया है। शीजान ने अपनी इस कविता में तुनिषा को ‘परी’ कहा हैं।
शीजान ने लिखा, ‘एक परी उतरी फलक से शफ़क़ की लाली लिए, कहकशा जैसी उसकी आंखें गजब की अदाएं लिए। खुद को देखा भी नहीं खुद को पहचाना भी नहीं, तकब्बुर होता है क्या यह उसने जाना ही नहीं। हवा की तरह आई वो पर हवा कही ठहरती नहीं, क्या तूफान थे उसने सीने में दबाए यह बात वो किसी से कहती नहीं। थम गया तूफान अचानक अजब सी खामोशी छाई है, बिखरे कुछ टुकड़ों में हमने सिर्फ उदासी पाई है। दिल अचानक से है भारी आंखें भी भर आई हैं, उसके हमारे दरमियान अब सदियों की तन्हाई है। शफक को लाली दे के वापिस फलक पे वह यूं चली गई, कहकशा में घर बनाया उसने और वही पर रह गई- शीजान खान, मेरी और सिर्फ मेरी टुनी के लिए।’

अब इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूज़र्स और एक्ट्रेस के फैंस की भी आंखे भर आई हैं। इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। अब लोग इस पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते नज़र आ रहा हैं।


Download Android App
Download iOS App



