बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुयी हैं। दरअसल पिछले दिनों राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में राज की पहली पत्नी अपनी शादी टूटने की वजह शिल्पा शेट्टी को करार रही थीं। हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद राज कुंद्रा मीडिया के सामने आए और उन्होंने कविता के इन दावों को झूठा बताया। इस दौरान राज ने अपनी चुप्पी तोड़ते कहा कि उनकी शादी कविता की वजह से ही टूटी थी क्योंकि कविता का राज की बहन के पति यानी कि बहनोई के साथ अफेयर था।

वहीं, इस पूरे मामले पर शिल्पा शेट्टी ने अब तक खुद सामने आकर कुछ नहीं कहा है। हालांकि इस दौरान राज ने इस बात का खुलसा जरूर किया है कि शिल्पा नहीं चाहती थीं कि ये सारी बातें सामने आएं मगर राज को ऐसा लगा कि अब वक्त आ गया है कि ये बात सबके सामने आए। वो शिल्पा की छवि को ऐसे धूमिल होता देख रह नहीं पाए।

राज कुंद्रा के अपनी बात सबके सामने रखने के बाद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। हालांकि इसमें साफ तौर पर तो कुछ नहीं लिखा, लेकिन इसे देखकर ये साफ है कि राज के बयान के बाद ये शिल्पा शेट्टी भी अब चुप नहीं बैठी हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की इंस्टा स्टोरी…
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक किताब के पन्ने की फोटो क्लिक करके शेयर की है। जिसमें लिखा हुआ है, ‘जब एक अच्छे आदमी को चोट लगती है, तो उसके साथ जो भी अच्छे लोग जुड़े होते हैं, सभी को दर्द होता है। अच्छाई अलगाव में मौजूद नहीं है। अच्छाई का हर काम अच्छे में योगदान देता है। इसी तरह जब अच्छाई के किसी काम में देरी होती है या असफल होता है तो हम सभी को कष्ट होता है।

आगे शिल्पा ने लिखा, हम कभी ऐसा देखते या सुनते हैं कि अच्छे लोगों के साथ बुरा हुआ और हम कुछ नहीं कर पाते, क्योंकि हमें लगता है इसका हमसे कोई मतलब नहीं। लेकिन जब एक अच्छे व्यक्ति पर हमला किया जाता है, घायल किया जाता है, गिरफ्तार किया जाता है, जेल में डाला जाता है या दुनिया में कहीं भी मारा जाता है, तब लगता है कि हम सब थोड़े कम सुरक्षित हैं।

बता दें, पिछले दिनों राज कुंद्रा ने एक बातचीत में अपनी पहली पत्नी के साथ हुए उनके तलाक के बारे में सारी सच्चाई सभी के आगे खोलकर रख दी है। राज ने बताया कि उनकी पहली पत्नी का उनकी बहन के पति के साथ अफेयर चल रहा था। इसी वजह से राज का और उनकी बहन दोनों का तलाक हो गया। यही नहीं राज ने खुद अपनी पूर्व पत्नी के फोन में दोनों के मैसेजेज पढ़े थे। जिसके बाद उन्होंने पत्नी से अलग होने का फैसला कर लिया। इस दौरान राज ने इस बात का खुलासा भी किया है कि जब उनकी पहली पत्नी को शिल्पा के बारे में पता चला तब उन्होंने अपनी डिमांड (एलिमिनाई) बढ़ा दी। और कविता ने पैसों के लिए ये झूठी स्टोरी बनाई कि शिल्पा की वजह से हमारी शादी टूटी।


Download Android App
Download iOS App



