बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना जलवां बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर आज करोड़ो दिलों पर राज करती है। इस ग्लोबल स्टार कि दीवानगी लोगों के बीच इतनी ज्यादा है कि फैंस उनके बारे में एक-एक डिटेल जानने को बेताब रहते हैं। वहीं प्रियंका जब कभी भी अपनी कोई नई फोटो या वीडियो शेयर करती हैं, देखते ही देखते उनके फैंस के बीच चर्चा में छा जाती है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास दोनों ही सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं, जहां प्रियंका अक्सर पति पे प्यार बरसाती नजर आ जाती है। हाल ही में निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की है, जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई दे रहे हैं। वैसे निक जोनास की शेयर की गई हुई इस फोटो प्रियंका चोपड़ा के फैंस के बीच भी खूब पसंद की जा रही है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है प्रियंका और निक बेहद रोमांटिक मूड में दिखाई दे रही हैं निक ने यह फोटो शेयर करते हुए पत्नी पर खूब प्यार भी लुटाया है।
निक ने इस बेहद खूबसूरत तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा- ‘वह, बस और कुछ नहीं। यही पोस्ट है, मैं अपने प्यार को याद कर रहा हूं। फोटो में प्रियंका चोपड़ा ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आरही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक व्हाइट स्वेटर और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर में निक और प्रियंका एक सोफे में बैठकर साथ में रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस कपल के साथ पीछे बैठा इनका डॉगी भी नजर आ रहा है। बता दें, इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने काम को लेकर थोड़ा बिजी चल रही हैं ऐसे में एक्ट्रेस लंदन में शूटिंग कर रही हैं। जबकि निक लॉस एंजिल्स में हैं। जाहिर है निक अपनी पत्नी प्रियंका को बहुत मिस कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खास फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



