टीवी दुनिया की मशहूर अंगूरी भाभी एक बार फिर टीवी पर वापसी करने वाली हैं। जल्द ही ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपने फैंस के लिए डेली सोप करती दिखाई देंगी। आपको बता दें, 6 साल से एक्ट्रेस ने कोई डेली सोप नहीं किया है। पिछले काफी वक़्त से वो जिस भी शो का हिस्सा रही हैं उस शो को लेकर उन्होंने काफी बवाल मचाया है।

शिल्पा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए भी याद रखी जाती है। भाभी जी घर पर हैं शो के दौरान भी उनको लेकर बड़ी कंट्रोवर्सी हुई थी। वहीं बिग बॉस के दौरान भी एक्ट्रेस सुर्खियों में रहती थी और अब झलक करते हुए भी उन्होंने कई ऐसे बयान दिए जो काफी सनसनीखेज थे। इसी बीच अब वो जल्द ही एक और शो में नज़र आने वाली हैं।

एक बार फिर शिल्पा कॉमेडी शो में नज़र आएंगी। इस बार वो शो मैडम सर में एक पुलिस वाली का किरदार निभाती दिखेंगी। जी हां, अब शिल्पा शिंदे, सोनी सब के शो ‘मैडम सर’ में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि शिल्पा इस शो की मेन लीड ‘गुल्की जोशी’ की जगह लेंगी।

हालांकि, अभी तक ये खबर कंफर्म नहीं हुई है कि शिल्पा उनकी जगह लेंगी या फिर सिर्फ कलाकारों में शामिल होंगी। वहीं, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा ने अपने किरदार के बारें में बताते हुए कहा, ‘मेरा किरदार पुलिस ऑफिसर का है, जो अपनी जॉब छोड़ देती है और अपने सपनों को जलाकर शादी पर फोकस करती है। उसके सपने अभी भी अधूरे हैं। वो एक लम्बे समय और कई सालों बाद एक बार फिर से अपनी ड्यूटी पर वापस लौट रही है।’

शिल्पा ने आगे कहा, ‘शो का टाइटल बहुत अट्रैक्टिव है और मैं इससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करती हूं। घर पर मेरे साथ काम करने वाले सभी लोगों ने मुझे ‘बॉस’ या ‘सर’ कहकर बुलाया है क्योंकि उन्होंने मुझे बाहर जाकर काम करते देखा है।’


Download Android App
Download iOS App



