Shiv Thakare Wedding: बिग बॉस 16 से फेम पाने वाले और बिग बॉस मराठी को जीतने वाले शिव ठाकरे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसकी वजह से हर तरफ हलचल मच गई है, क्योंकि इन तस्वीरों में शिव दूल्हे के कपड़े में दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ एक लड़की खड़ी है जो की कैमरे की तरफ पीठ किए हुए है इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है, इंस्टाग्राम पर शिव ठाकरे ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “फाइनली”, जिससे ये कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है.
अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के दोस्त इसे लेकर चर्चा करने लगे हैं। कई सेलेब्स ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए उन्हें बधाई भी दी है, अब फैंस के बीच एक्साइटमेंट इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि सब ये जानना चाहते है कि शिव ने आखिरकार किसके साथ सात फेरे लिए हैं. अगर तस्वीर को देखें तो ये किसी मराठी शादी के जैसी लग रही है, जिसमें शिव और मिस्ट्री गर्ल खुशी-खुशी एक दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं.
Bigg Boss Marathi Winner: फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं
View this post on Instagram
शिव की इस पोस्ट पर फैंस के अलावा फिल्म और टीवी जगत के कई लोगों ने रिएक्शन दिए हैं। कॉमेडियन भारती ने इस पोस्ट पर लिखा, “ये कब हुआ भाई, बधाई हो”, जबकि पूनम पांडे ने भी उन्हें बधाई दी है, वहीं जयंती वधधारे ने हैरानी जताते हुए लिखा, “व्हाट?” तो दूसरी ओर माही विज, रिधिमा तिवारी और आकांक्षा पुरी जैसे सितारों ने भी शिव को शुभकामनाएं भेजी।
Shiv Thakare Relationship Status: शिव ने कैसे की शुरूआत

अगर शिवराज की बात करें तो वो महाराष्ट्र के एक छोटे कस्बे से आते हैं, इनकी तहानी एक मोटिवेशन से कम नहीं है। रोडिज, बिग बॉस मराठी और बिग बॉस 16 के जरिए उन्होंने इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और उनका सिंपल नेचर हमेशा से उनको फैंस का चहेता बनाता आया है. इसके अलावा, शिव खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे शो में भी नजर आ चुके हैं
Shiv Thakare Wedding: शिव को पसंद है प्राइवेसी
हालांकि शिव अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ इंटरैक्ट करते रहते हैं, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादातार प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं. एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, “मैं अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करता हूं। अगर मैं किसी को पसंद करता हूं, तब भी इसे निजी रखना ही पसंद करूंगा। बाकी लोग तय कर लें, मैं खुश हूं”. उनके इस स्टेटमेंट को ध्यान में रखते हुए अब फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने शादी कर ली है और इस बात को वो प्राइवेट रखना चाहते हैं.
Read More: Priyanka Chopra का किलर लुक देख चौंक जाएंगे आप, ‘द ब्लफ’ फिल्म में डाकू बनीं एक्ट्रेस


Download Android App
Download iOS App




