Priyanka Chopra का किलर लुक देख चौंक जाएंगे आप, ‘द ब्लफ’ फिल्म में डाकू बनीं एक्ट्रेस

Summary :

The Bluff Teaser Priyanka Chopra: इंटरनेशल सेंसेशन और बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा हाल ही में Golden Globes के रेड कार्पेट पर दिखाई दीं, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द ब्लफ’ को बारे में बताया, इस फिल्म में एक्ट्रेस एक समुद्री डाकू के किरदार में नजर आएंगी, फिल्म का टीजर प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है, जिसमें ‘ब्लडी मैरी’ के दमदार लुक में प्रियंका को देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Priyanka Chopra New Movie: ‘द ब्लफ’ का टीजर   View this post on Instagram  …

The Bluff Teaser Priyanka Chopra: इंटरनेशल सेंसेशन और बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा हाल ही में Golden Globes के रेड कार्पेट पर दिखाई दीं, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द ब्लफ’ को बारे में बताया, इस फिल्म में एक्ट्रेस एक समुद्री डाकू के किरदार में नजर आएंगी, फिल्म का टीजर प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है, जिसमें ‘ब्लडी मैरी’ के दमदार लुक में प्रियंका को देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Priyanka Chopra New Movie: ‘द ब्लफ’ का टीजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

‘द ब्लफ’ के टीजर में प्रियंका को एक खतरनाक समुद्री डाकू के किरदार में दिखाया गया है, खासकर कुछ सेकंड की झलक में प्रियंका ने एर्सेल ब्लडी मैरी के किरदार में सभी को चौंका दिया है। टीजर में देखने को मिल रहा है कि ‘ब्लडी मैरी’ (प्रियंका) समुद्री डाकुओं से अपने परिवार को बचाने की कोशिश कर रही हैं। 25 सेकंड के इस टीजर में प्रियंका को खून से लथपथ और उनके ऑल टाइम फेवरेट एक्शन अवतार में दिखाया गया है।

The Bluff Release Date: कब रिलीज होगा ‘द ब्लफ’ का ट्रेलर?

The Bluff Teaser Priyanka Chopra
The Bluff Teaser Priyanka Chopra (Source: Social Media)

‘द ब्लफ’ का टीजर देखने के बाद से ही फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, लेकिन उससे पहले फिल्म का ट्रेलर फैंस की एक्साइटमेंट में चार चांद लगाएगा, प्रियंका ने भी ‘द ब्लफ’ के टीजर को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘समुद्र के अपने नियम थे। उसने उन्हें तोड़ दिया।’ इसी के साथ प्रियंका ने ‘द ब्लफ’ के ट्रेलर रिलीज की जानकारी देते हुए लिखा कि ‘द ब्लफ’ का ट्रेलर 14 जनवरी, 2026 को रिलीज होगा

Priyanka Chopra Bloody Mary: ‘द ब्लफ’ के बारे में

The Bluff Teaser Priyanka Chopra
The Bluff Teaser Priyanka Chopra (Source: Social Media)

वहीं अगर बात करें ‘द ब्लफ’ की तो इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है वहीं इसकी कहानी उन्होंने जो बॉलारिनी के साथ मिलकर लिखी है, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं, इसी के साथ प्रियंका ने जो रूसो, एंथोनी रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट, माइकल डिस्को, सिसेली सल्डाना और मारिएल सल्डाना के साथ मिलकर फिल्म को को-प्रोड्यूस किया है, ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी, 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

The Bluff Teaser Priyanka Chopra
The Bluff Teaser Priyanka Chopra (Source: Social Media)

प्रियंका के आने वाले प्रोजक्ट्स की बात करें तो वो निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में भी नजर आएंगी, इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ एक्टर महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा कई कलाकार मुख्य किरदार निभाएंगे, ऐसे में ये कहना गलत नही होगा कि प्रियंका विदेशी बॉक्स ऑफिस के साथ साथ अब इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाने वाली हैं.

Read More: Mahi Vij ने नदीम संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, सामने आई असल सच्चाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।