Mahi Vij ने नदीम संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, सामने आई असल सच्चाई

Summary :

Maahi Vij Relationship Rumours: तलाक के बाद से टीवी एक्ट्रेस Mahi Vij चर्चाओं में हैं, दरअसल माही और Jai Bhanushali ने 4 जनवरी को अपनी तलाक की अनाउंसमेंट की थी और अपने फैंस को ये बताया था कि दोनों 15 साल के अपने रिश्ते में अब अलग-अलग रास्ता अपनाने जा रहे हैं इस म्यूचुअल सेपेरेशन के बाद हर जगह इस कपल को लेकर अफवाहें फैलने लगी, जिसके बाद टीवी इंडस्ट्री से कई लोगों ने इसपर अपना गुस्सा जाहिर किया लेकिन अब हाल में माही विज का रिएक्शन सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा…

Maahi Vij Relationship Rumours: तलाक के बाद से टीवी एक्ट्रेस Mahi Vij चर्चाओं में हैं, दरअसल माही और Jai Bhanushali ने 4 जनवरी को अपनी तलाक की अनाउंसमेंट की थी और अपने फैंस को ये बताया था कि दोनों 15 साल के अपने रिश्ते में अब अलग-अलग रास्ता अपनाने जा रहे हैं इस म्यूचुअल सेपेरेशन के बाद हर जगह इस कपल को लेकर अफवाहें फैलने लगी, जिसके बाद टीवी इंडस्ट्री से कई लोगों ने इसपर अपना गुस्सा जाहिर किया लेकिन अब हाल में माही विज का रिएक्शन सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Mahi Vij Jay Bhanushali Separation: सामने आया माही का रिएक्शन

दरअसल माही ने बीते दिन अपने बेस्टफ्रेंड नदीम कुरैशी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी, तो कि देखते ही देखते बवाल बन गई एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था कि वो उनसे प्यार करती हैं और इस लाइन को लेकर अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई. लोगों ने दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं, हालांकि अब इस पर अंकिता लोखंडे और जय भानुशाली के बाद माही का रिएक्शन सामने आया है

Mahi Vij Alleged Relationship: शेयर किया है वीडियो

Maahi Vij Relationship Rumours
Maahi Vij Relationship Rumours (Source: Social Media)

माही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि मुझे कई सारे लोगों ने इस पर बात न करने की सलाह दी है, लेकिन जिस तरह से हम दोनों ने एक-दूसरे की रिस्पेक्ट रखते हुए डिवोर्स लिया है, लगता है वो आप लोगों से हजम नहीं हो रहा है. आप लोगों को कॉन्ट्रोवर्सी चाहिए, गंदगी चाहिए यही ना. एक्ट्रेस ने आगे कहा, “नदीम मेरा बेस्टफ्रेंड है और 6 साल से तारा उसको अब्बा बुलाती है, ये मेरा और जय का डिसीजन था कि वो उसे अब्बा बोलेगी. लेकिन, आप ने अब्बा शब्द को ही घटिया कर दिया है.”

Maahi Vij Relationship Rumours: जताई अपनी नाराजगी

Maahi Vij Relationship Rumours
Maahi Vij Relationship Rumours (Source: Social Media)

माही ने आगे कहा कि एक इंसान किसी चीज से गुजर रहा है, लेकिन आप लोगों को कर्मा से डर नहीं लगता. अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मैं आप सभी को मेरी चीजें खराब नहीं करने दूंगी. इस वीडियो का कमेंट सेक्शन फिलहाल माही ने अभी बंद किया हुआ है.

माही से पहले अंकिता लोखंडे ने भी इस तरह की अफवाहों पर नाराजगी जताई थी और पोस्ट शेयर किया था. फिर अंकिता की इस पोस्ट को बाद में जय ने भी शेयर किया और लिखा कि इसमें लिखी सारी बातों से मैं सहमत हूं. ऐसे में ये देखना बेहद ही जरूरी होगा कि आने वाले समय में हो रहे क्रिटिसीज्म को ये कपल कैसे हैंडल करता है.

Read More: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बटोरी लाइमलाइट, रेड कार्पेट पर देसी गर्ल का जलवा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।