Priyanka Chopra Nick Jonas Attend Golden Globes: आज से 83वें गोल्डन अवॉर्ड्स की शानदार ओपनिंग आज हो चुकी है, कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में ये इवेंट हुआ है जहां 2025 की फिल्मों, टीवी शो के अलावा पहली बार पॉडकास्ट को नई कैटिगरी में सम्मानित किया गया, वही होस्ट निक्की ग्लासर जो कि एक कॉमेडियन हैं उन्होंने इवेंट में अपने ह्यूमर से चार चांद लगा दिए. खासकर रेड कारपेट पर तो प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, जूलिया रॉबर्ट्स, जॉर्ज क्लूनी, मिला कुनिस, आना डे आर्मास और जेनिफर गार्नर को उनके ऑल टाइम स्टाइलिश अंदाज में देखा गया.
Priyanka Chopra & Nick Jonas News: लाइमलाइट बटोरते दिखे प्रियंका और निक जोनस

खासकर प्रियंका चोपड़ा और उनके हसबैंड निक सारी लाइमलाइट बटोरते दिखाई दिए और प्रियंका ने तो फैंस को अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ की झलक भी दिखाई। अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट के बारे में एक इंटरव्यू में, देसी गर्ल ने न सिर्फ अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म की, बल्कि फिल्म की कहानी और दूसरी डिटेल्स के बारे में भी बताया पर जैसे ही प्रियंका और निक ने एक साथ रेड कार्पेट पर कदम रखा, वैसे ही हर किसी की नजर इस पॉवर कपल पर आ कर टिक गई.
Priyanka Chopra & Nick Jonas News: प्रियंका-निक ने लूटी लाइमलाइट
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ऑफ शोल्डर डार्क ब्लू और ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखीं और निक जोनस ने क्लासिक ब्लैक सूट पहना था दोनों ने साथ में बहुत ही कमाल के पोज भी दिए, जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हॉलीवुड स्टाइल में अपने ग्लैमर का तड़का लगाया, दोनों की केमिस्ट्री और फन बैंटर ने लोगों का दिल जीता आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रेजेंटर बनकर स्टेज पर बेस्ट टेलीविजन एक्टर मेल ड्रामा का अवॉर्ड देने भी पहुंची थीं प्रियंका के साथ थाई रैपर-सिंगर लिसा भी मौजूद थीं.
Priyanka chopra & nick Jonas news: ओवेन कूपर के शो की हुई चर्चाएं
CONGRATULATIONS, Owen Cooper! Let’s hear it for our #GoldenGlobes winner for Best Supporting Male Actor – Television in Adolescence! 🙌 pic.twitter.com/sNuSL8dZxR
— Golden Globes (@goldenglobes) January 12, 2026
इवेंट में खास तौर पर ओवेन कूपर के शो एडोलसेंस की चर्चा रही. ओवेन बेस्ट सपोर्टिंग टीवी एक्टर का अवॉर्ड जीतकर भावुक भी हुए. अवॉर्ड जीतने के बाद ओवेन कूपर ने अपने जज्बात जाहिर किए और कहा कि, मैं और मेरे परिवार की ये जर्नी अद्भुत रही है हम हमेशा आभारी रहेंगे, जब ये सफर शुरू हुआ था, तब मुझे लगा था शायद मैं ठीक रहूंगा या बहुत बुरा करूंगा. मैंने रिस्क लिया, मैंने ड्रामा क्लासेस ज्वॉइन की वहां मैं ही एक इकलौता लड़का था इसलिए मुझे थोड़ी शर्मिंदगी हुई लेकिन मैंने इस पड़ाव को पार किया
Golden Globes Awards List: किस कैटेगरी में किसको मिला अवॉर्ड

बेस्ट मेल एक्टर (मोशन पिक्चर-म्यूजिकल कॉमेडी)- टिमोथी चालमेट (मार्टी सुप्रीम), बेस्ट मेल एक्टर (टेलीविजन ड्रामा)- नोआ व्हाइल (द पिट), बेस्ट मेल एक्टर (TV लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज, TV मोशन पिक्चर)- स्टीफन ग्राहम (एडोलसेंस), बेस्ट एक्ट्रेस- रोज बायरन (इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू) , बेस्ट मेल एक्टर (टेलीविजन-म्यूजिकल/कॉमेडी)- सेठ रोजेन (द स्टूडियो), बेस्ट सॉन्ग मोशन पिक्चर- गोल्डन (के-पॉप डेमन हंटर्स) , बेस्ट मेल एक्टर (टेलीविजन – म्यूजिक/कॉमेडी)- डेव फ्रेंको और जोई क्राविट्ज , बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर (मोशन पिक्चर)- स्टेलन स्कार्सगार्ड (सेंटिमेंटल वैल्यू)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (मोशन पिक्चर)- टेयाना टेलर (वन बैटल आफ्टर अनदर), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (टेलीविजन)- एरिन डोहर्टी (एडोलसेंस), बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज मोशन पिक्चर- द सीक्रेट एजेंट, बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थामस एंडरसन, बेस्ट पॉडकास्ट- एमी पोहलर (गुड हैंग विद विद एमी पोहलर), बेस्ट एनिमेटेड फिल्म- के. पॉप डेमन हंटर्स, बेस्ट स्क्रीनप्ले- वन बैटल आफ्टर अनदर, बेस्ट स्कोर मोशन पिक्चर- लुडविग गोरान्सन (सिनर्स), बेस्ट परफॉर्मंस स्टैंडअप कॉमेडी टेलीविजन- रिकी गेरवाइस, बेस्ट सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट- द सिनर्स, बेस्ट पिक्चर (म्यूजिकल एंड कॉमेडी)- वन बैटल ऑफ्टर अनदर, बेस्ट एक्टर मोशन पिक्चर ड्रामा- वैगनर मौरा (द सीक्रेट एजेंट), बेस्ट फीमेल एक्टर मोशन पिक्टर ड्रामा- जेसी बकले (हैमनेट), बेस्ट म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज- द स्टूडियो
Priyanka Chopra Nick Jonas Attend Golden Globes: प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’ कब होगी रिलीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आने वाली हैं। अवॉर्ड शो में फर्स्ट लुक तस्वीरों को रिलीज करने के बाद मेकर्स इस हफ्ते के आखिर में ट्रेलर भी रिलीज करने वाले हैं। यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने वाली है।
Read More: Ankita Lokahnde का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, Mahi Vij को लेकर कह दी ये बड़ी बात


Download Android App
Download iOS App




