यौन संबंध बनाने की कोशिश और फिर हत्या… 18 साल का पड़ोसी निकला आरोपी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की कहानी सुन रूप कांप जाएगी

Bangalore Software Engineer Murder

Bangalore Software Engineer Murder: बेंगलुरु से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जल कर मर जाने वाली घटना में एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक को अरेस्ट किया है। जांच में सामने आया है कि महिला का यौन शोषण करने के इरादे से युवक महिला के घर के अंदर घुसा। इसके बाद उसने महिला का गला घोटकर हत्या कर दी और फिर सबूत मिटने के लिए उसके घर में आग लगा दी ताकि ये एक फायर एक्सीडेंट का मामला लगे।

Accenture Engineer Murder: अग्निकांड में शर्मिला की संदिग्ध मौत

Bangalore Software Engineer Murder
Accenture Engineer Murder (Image- Social Media)

घटनाक्रम की शुरुआत हुई 3 जनवरी से, जब सुब्रमण्य लेआउट में रहने वाली शर्मिला डी.के. (34) के घर में अचानक आग लग गई थी। इस अग्निकांड में शर्मिला की संदिग्ध मौत हो गई थी। अगले दिन 4 जनवरी को शिकायतकर्ता रोहित के. ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। शुरुआत में पुलिस ने इसे आकस्मिक दुर्घटना मानते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194(3)(iv) के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया?

Bangalore Software Engineer Murder
Bangalore Software Engineer Murder (Image- Social Media)

हालांकि घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को संदेह हुआ और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक जांच की गई। जब मामले की गहनता से जांच की गई, तो कुछ और ही सामने आया। फोरेंसिक अधिकारियों को बिजली की खराबी का कोई सबूत नहीं मिला और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि शर्मिला की मौत जलने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई थी।

Bangalore News Today: आरोपी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Bangalore Software Engineer Murder
Bangalore News Today(Image- Social Media)

जांच में पुलिस को पड़ोस में रहने वाले युवक पर शक गहराया। जब उसे हिरासत में लिया गया, तब उसने जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्नल कुरई (18) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोडगु जिले के विराजपेट का निवासी है और बेंगलुरु में पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था। उसने बताया कि 3 जनवरी की रात करीब 9:00 बजे वह यौन उत्पीड़न के इरादे से स्लाइडिंग खिड़की के रास्ते शर्मिला के घर में घुसा था। लेकिन युवती ने आरोपी कर्नल कुरई (18) से शारीरिक संबंध मनाने से इनकार किया था।

आरोपी ने बर्बरता दिखाते हुए उसका मुंह और नाक जोर से दबा दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए एक खौफनाक योजना बनाई। उसने पीड़िता के कपड़े और घर के अन्य सामान बैडरूम के गद्दे पर रखे और आग लगा दी, ताकि यह पूरी घटना अग्निकांड जैसी लगे। इसके बाद वह शर्मिला का मोबाइल लेकर वहां से भाग गया था।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे, मम्मी और पापा को दवा खिलाकर किया बेहोश, फिर बांध दिए हाथ…’, पूजा खेडकर ने अपनी नौकरानी पर लगाया चोरी का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।