इन शानदार संदेशों और शायरी के साथ अपनों को दें Makar Sankranti की बधाई, रिश्तों में आएगी मिठास

Summary :

Makar Sankranti 2026 Wishes:नया साल के बाद सारे तीज-त्योहार शुरू हो चुके हैं। हिंदू धर्म में कई ऐसे व्रत-त्योहार हैं, जिनका विशेष महत्व है। 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति है। ये पर्व हर साल पौष के महीने में पड़ता है। इस खास दिन पर सूर्यदेव को पूजा जाता है। अगर ज्योतिष शास्त्र की भाषा में बात करें, यही वो समय होता है जब सूर्य का गोचर दूसरी राशि में होता है। तभी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसे लोग नई शुरुआत के रूप में देखते हैं। साथ ही इस खास मौके पर लोग अपनों को बधाई संदेश…

Makar Sankranti 2026 Wishes:नया साल के बाद सारे तीज-त्योहार शुरू हो चुके हैं। हिंदू धर्म में कई ऐसे व्रत-त्योहार हैं, जिनका विशेष महत्व है। 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति है। ये पर्व हर साल पौष के महीने में पड़ता है। इस खास दिन पर सूर्यदेव को पूजा जाता है। अगर ज्योतिष शास्त्र की भाषा में बात करें, यही वो समय होता है जब सूर्य का गोचर दूसरी राशि में होता है। तभी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसे लोग नई शुरुआत के रूप में देखते हैं। साथ ही इस खास मौके पर लोग अपनों को बधाई संदेश भी देते हैं। आप भी अपने दोस्तों और करीबियों को Makar sankranti 2026 Wishes दे सकते हैं।

Makar Sankranti 2026 Wishes: मकर संक्रांति की बधाई के लिए बेहतरीन कोट्स

Makar sankranti 2026 wishes in hindi
Makar sankranti 2026 wishes in hindi (Source: AI)
  • बासमती चावल हों और उड़द की दाल, घी की महकती खुशबू हो और आम का अचार, दही बड़े की सुगंध के साथ हो अपनों का प्यार, मुबारक हो आप सभी को खिचड़ी का ये त्यौहार।
  • काट न सके कभी कोई पतंग आपकी, ना टूटे डोर विश्वास की, छू लें आप जिंदगी की सारी कामयाबी, जैसे पतंग छूती है, ऊंचाइयां आसमान की।
  • मीठे गुड़ में मिल गया तिल, उड़ी पतंग और खिल गया दिल, हर दिन सुख और शांति मिले आपको, शुभ मकर संक्रांति।
  • तिल-गुड़ जैसी जिंदगी में हो मिठास, हर रिश्ते में बना रहे सदा विश्वास। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
Makar Sankranti 2026 quotes in hindi
Makar Sankranti 2026 quotes in hindi (Source: social media)
  • जैसे गुड़ में होती है मिठास, वैसे ही आपके जीवन में रहे खुशियों का वास। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • तिल हम हैं और गुड़ आप, मिठाई हम हैं और मिठास आप, साल के पहले त्योहार से हो रही है आज शुरुआत, आपको मुबारक हो मकर संक्रांत।
  • गुड़ की मिठास और अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार।
  • नई शुरुआत, नई उम्मीद, संक्रांति का यह पर्व आपके लिए हो बहुत ही सुखद। मकर संक्रांति की बधाई।
Makar sankranti 2026 Wishes
Makar sankranti 2026 Wishes (Source: AI)
  • पल-पल सुनहरे फूल खिलें, कांटों से आप सदा दूर रहें, मकर संक्रांति पर हमारी यही दुआ है। शुभ मकर संक्रांति।
  • घर-आंगन में गूंजे हंसी-किलकारी, पतंग के साथ उड़े सपनों की सवारी। रिश्ते में हो मिठास और प्यार की बहार, इस साल आपका हर सपना हो साकार, मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं।

Also Read: Happy Lohri 2026: लोहड़ी की लख-लख बधाइयां! देखें 10+ Latest Quotes, Shayari और Messages

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।