‘बोर्डरूम से दूर, जमीनी स्तर पर…’, Blinkit की जैकेट में दिखे राघव चड्ढा, डिलीवरी राइडर बनकर शेयर किया सरप्राइज टीजर

Summary :

Raghav Chadha Became Delivery Boy: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में कुछ समय के लिए अपनी राजनीतिक गतिविधियों से हटकर एक अलग अनुभव लेने का फैसला किया। उन्होंने क्विक-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकइट के एक डिलीवरी राइडर की तरह दिन बिताने का फैसला लिया, ताकि गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स की जमीनी हकीकत को करीब से समझ सकें। Raghav Chadha Became Delivery Boy: सोशल मीडिया पर साझा किया टीजर वीडियो राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक छोटा सा टीजर वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वे ब्लिंकइट की टी-शर्ट और जैकेट पहने नजर आए। वीडियो में दिखाया…

Raghav Chadha Became Delivery Boy: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में कुछ समय के लिए अपनी राजनीतिक गतिविधियों से हटकर एक अलग अनुभव लेने का फैसला किया। उन्होंने क्विक-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकइट के एक डिलीवरी राइडर की तरह दिन बिताने का फैसला लिया, ताकि गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स की जमीनी हकीकत को करीब से समझ सकें।

Raghav Chadha Became Delivery Boy: सोशल मीडिया पर साझा किया टीजर वीडियो

राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक छोटा सा टीजर वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वे ब्लिंकइट की टी-शर्ट और जैकेट पहने नजर आए। वीडियो में दिखाया गया कि वे एक डिलीवरी राइडर से बैग लेते हैं और फिर स्कूटर पर उसके पीछे बैठकर स्टोर तक जाते हैं।

Raghav Chadha Became Delivery Boy(Photo: Social media)
Raghav Chadha Became Delivery Boy (Photo: Social media)

Raghav Chadha Blinkit Boy: डिलीवरी की पूरी प्रक्रिया को समझा

टीजर में आगे दिखता है कि राघव चड्ढा स्टोर से सामान लेने से लेकर ग्राहक तक डिलीवरी पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखते हैं। जब डिलीवरी लोकेशन पर पहुंचा जाता है, तो राइडर लिफ्ट से बाहर निकलता है और दरवाजे की घंटी बजाता है। ठीक उसके पीछे राघव चड्ढा भी चलते नजर आते हैं। वीडियो के अंत में लिखा होता है, “देखते रहिए”, जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ जाती है।

Raghav Chadha News: ‘जमीनी स्तर पर जाकर समझने की कोशिश’

इस वीडियो के कैप्शन में राघव चड्ढा ने लिखा, “बोर्डरूम से दूर, जमीनी स्तर पर। मैंने उनका एक दिन जिया है। देखते रहिए।” इस संदेश से साफ है कि वे केवल चर्चा तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि वास्तविक अनुभव के जरिए गिग वर्कर्स की समस्याओं को समझना चाहते हैं।

Raghav Chadha Became Delivery Boy(Photo: Social media)
Raghav Chadha Became Delivery Boy(Photo: Social media)

संसद में उठा चुके हैं गिग वर्कर्स का मुद्दा

यह कदम ऐसे समय में आया है जब कुछ ही हफ्ते पहले राघव चड्ढा ने संसद में गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया था। उन्होंने कम वेतन, लंबे कार्य घंटे और सामाजिक सुरक्षा की कमी जैसे मुद्दों पर चिंता जताई थी। उनका कहना था कि देश की बड़ी आबादी आज इसी तरह के अस्थायी काम पर निर्भर है।

Raghav Chadha Became Delivery Boy(Photo: Social media)
Raghav Chadha Became Delivery Boy(Photo: Social media)

वायरल वीडियो से शुरू हुई नई बहस

दिसंबर 2025 में ब्लिंकइट के एक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का कमाई से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। उसी डिलीवरी पार्टनर ने बाद में राघव चड्ढा से मुलाकात भी की थी। इस घटना ने गिग वर्क की स्थितियों पर चल रही बहस को और तेज कर दिया।

Raghav Chadha Became Delivery Boy(Photo: Social media)
Raghav Chadha Became Delivery Boy(Photo: Social media)

डिलीवरी पार्टनर को घर बुलाकर किया सम्मान

संसद के शीतकालीन सत्र के बाद राघव चड्ढा ने उत्तराखंड के डिलीवरी पार्टनर थपलियाल जी को अपने आवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया। यह कदम दिखाता है कि वे सिर्फ बयान नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और संवाद के जरिए समाधान की ओर बढ़ना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘Mera Merry…’, पाकिस्तानी MMS ने मचाया बवाल! लिंक मांगने की मची होड़, सावधान लग सकती है चपत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।