‘Mera Merry…’, पाकिस्तानी MMS ने मचाया बवाल! लिंक मांगने की मची होड़, सावधान लग सकती है चपत

Summary :

Merry Viral Video: पिछले साल सोशल मीडिया पर “19 मिनट 34 सेकंड वीडियो” नाम से एक वीडियो को लेकर खूब चर्चा देखी गई थी। इस की-वर्ड के जरिए एक कपल का कथित लीक वीडियो जमकर खोजा गया। उस समय यह भी कहा गया कि वीडियो AI से बनाया गया हो सकता है। साथ ही, कई लोगों के साथ वीडियो दिलाने के नाम पर साइबर ठगी होने की खबरें भी सामने आई थीं। इन्हीं घटनाओं की याद इसलिए दिलाई जा रही है, क्योंकि नए साल की शुरुआत में पाकिस्तान में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक नया…

Merry Viral Video: पिछले साल सोशल मीडिया पर “19 मिनट 34 सेकंड वीडियो” नाम से एक वीडियो को लेकर खूब चर्चा देखी गई थी। इस की-वर्ड के जरिए एक कपल का कथित लीक वीडियो जमकर खोजा गया। उस समय यह भी कहा गया कि वीडियो AI से बनाया गया हो सकता है। साथ ही, कई लोगों के साथ वीडियो दिलाने के नाम पर साइबर ठगी होने की खबरें भी सामने आई थीं। इन्हीं घटनाओं की याद इसलिए दिलाई जा रही है, क्योंकि नए साल की शुरुआत में पाकिस्तान में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Merry Viral Video: क्या है “7 मिनट 11 सेकंड” वीडियो?

इस बार वायरल हो रहा वीडियो “7 मिनट 11 सेकंड वीडियो” के नाम से खोजा जा रहा है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, यह वीडियो पाकिस्तान के उमैर नाम के एक शख्स से जुड़ा बताया जा रहा है। कई प्लेटफॉर्म्स पर लोग इसी नाम और समय अवधि के साथ वीडियो सर्च कर रहे हैं। हालांकि, यह साफ करना जरूरी है कि वीडियो की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Merry Viral Video (Photo: Social media)
Merry Viral Video (Photo: Social media)

Social Media Viral Video: कौन है उमैर?

सोशल मीडिया यूजर्स और वायरल दावों के मुताबिक, उमैर (जिसे कुछ लोग उमर भी कहते हैं) पाकिस्तान का रहने वाला बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव था और नियमित रूप से वीडियो पोस्ट करता था। दावा यह किया जा रहा है कि हाल ही में उसका एक निजी वीडियो लीक हो गया, जिसे उसी का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला भी नजर आने की बात कही जा रही है, जो कथित तौर पर अरबी भाषा में बात करती दिखती है।

Merry Viral Video on Social Media: बिना पुष्टि के फैल रहे दावे

इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि अब तक किसी भी सरकारी या विश्वसनीय स्रोत ने वीडियो की पुष्टि नहीं की है। न ही यह साबित हुआ है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वास्तव में उमैर ही है, और न ही यह स्पष्ट है कि वीडियो असली है या एडिटेड/AI जनरेटेड। इसी वजह से कई मीडिया संस्थान और विशेषज्ञ इन दावों की पुष्टि नहीं करते और लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हैं।

Merry Viral Video (Photo: Social media)
Merry Viral Video (Photo: Social media)

गूगल ट्रेंड्स में क्यों दिखा यह की-वर्ड?

रिपोर्ट्स के अनुसार, “7 Minute 11 Second” से जुड़ा की-वर्ड पाकिस्तान की लोकेशन में गूगल ट्रेंड्स पर नजर आया। सर्च करने पर कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर फेसबुक से जुड़े लिंक और पेज सामने आने का दावा किया जा रहा है, जहां यह वीडियो होने की बात कही गई।

सावधानी जरूरी

पहले के अनुभव बताते हैं कि इस तरह के वायरल वीडियो के नाम पर लोग अक्सर फर्जी लिंक, स्कैम वेबसाइट और ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए और बिना पुष्टि की जानकारी को आगे शेयर नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गिरे धड़ाम, कार्यक्रम में संतुलन बिगड़ने से मुंह के बल गिरे, वीडियो वायरल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।