Parasakthi ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत

Summary :

Parasakthi Box Office Collection Day 1 : तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता Sivakarthikeyan की बहुप्रतीक्षित फिल्म parasakthi ने सिनेमाघरों में रिलीज़ के साथ ही चर्चा बटोर ली है। 10 जनवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की। भले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर तीखी और मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हों, लेकिन कमाई के आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों की दिलचस्पी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। Parasakthi First Day Collection 1 : पहले दिन 11.5 करोड़ का कारोबार parasakthi एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी…

Parasakthi Box Office Collection Day 1 : तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता Sivakarthikeyan की बहुप्रतीक्षित फिल्म parasakthi ने सिनेमाघरों में रिलीज़ के साथ ही चर्चा बटोर ली है। 10 जनवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की। भले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर तीखी और मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हों, लेकिन कमाई के आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों की दिलचस्पी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

Parasakthi First Day Collection 1 : पहले दिन 11.5 करोड़ का कारोबार

Parasakthi Box Office Collection Day 1
Parasakthi Box Office Collection Day 1 (Source: Social Media)

parasakthi एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी 1960 के दशक के सामाजिक-राजनीतिक माहौल से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में भाषा, पहचान और संघर्ष जैसे मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया गया है। निर्देशक ने गंभीर विषय को बड़े पैमाने पर पेश करने की कोशिश की है, जो कुछ दर्शकों को पसंद आई, जबकि कुछ को फिल्म की गति और प्रस्तुति कमजोर लगी।

रिलीज़ के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बहस तेज हो गई। कई यूज़र्स ने फिल्म को ‘भारी ‘और ‘देखने में कठिन’ बताया, वहीं कुछ दर्शकों ने सिवकार्तिकेयन के अभिनय, बैकग्राउंड स्कोर और पीरियड सेट-अप की तारीफ भी की। यही वजह है कि फिल्म को लेकर राय दो हिस्सों में बंटी हुई नज़र आ रही है।

 parasakthi box office collection day 1
parasakthi box office collection day 1 ( Source : Social Media )

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘पराशक्ति’ ने रिलीज़ के पहले दिन 11.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 13.65 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई भी इसी आंकड़े के आसपास बताई जा रही है। विवादों और नकारात्मक चर्चाओं के बीच यह ओपनिंग फिल्म के मेकर्स के लिए राहत की खबर मानी जा रही है।

अगर फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार ‘पराशक्ति’को लगभग 141.50 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार किया गया है। इसमें से करीब 75.70 करोड़ रुपये कास्ट और क्रू पर खर्च किए गए हैं। ऐसे में फिल्म के लिए आगे का बॉक्स ऑफिस सफर काफी अहम रहने वाला है।

parasakthi first day collection:  सोशल मीडिया पर बंटी राय

 parasakthi box office collection day 1
Sivakarthikeyan parasakthi box office collection day 1 ( Source : Social Media )

रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। कुछ दर्शकों ने फिल्म को “बर्दाश्त से बाहर” बताया और इसके लेखन व प्रस्तुति पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि निर्देशक की मेहनत साफ दिखाई देती है, लेकिन कहानी और एक्जिक्यूशन कमजोर लगते हैं, जिससे फिल्म प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहती है। हालांकि, कुछ दर्शकों ने फिल्म के विषय, पीरियड सेटअप और कलाकारों के अभिनय की सराहना भी की है। कुल मिलाकर, ‘पराशक्ति’ को लेकर दर्शकों की राय साफ तौर पर दो हिस्सों में बंटी हुई नजर आ रही है।

Read More:  क्या बस्सी और कुशा कपिला के बीच चल रहा है कुछ खास..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।