Singer Prashant Tamang Passes Away: इंडियन आइडल सीजन 3 को जीतने के बाद पॉपुलेरिटी पाने वाले सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का आज 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 11 जनवरी, 2026 को उनके आकस्मिक निधन की खबर सामने आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री और गोरखा समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैंस और शुभचिंतक तो इस खबर को सुनने के बाद जैसे सदमे में पहुंच गए हैं
Prashant Tamang Death News: दिल्ली में ली आखरी सांस

रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रशांत तमांग को नई दिल्ली के द्वारका स्थित एक अस्पताल में सुबह करीब 9 बजे मृत घोषित किया गया है, बताया जा रहा है कि वो अरुणाचल प्रदेश में एक लाइव परफॉर्मेंस के बाद दिल्ली लौटे थे, जिसके बाद उनको अपने शरीर में कुछ तकलीफ महसूस हुई और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी, जिस वजह से उनका यूं अचानक से चले जाना परिवार और फैंस के लिए बेहद दुखद है
Prashant Tamang Died: संघर्ष से भरा रहा सिंगर का जीवन

4 जनवरी, 1983 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जन्मे प्रशांत तमांग की जिंदगी संघर्ष और सफलता की मिसाल रही है, बताया जाता है कि वो बचपन से ही संगीत और एक्टिंग का शौक रखते थे, अपने करियर के शुरुआती दौर में वो कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में कार्यरत भी थे और साथ ही पुलिस ऑर्केस्ट्रा का हिस्सा बनकर मंच पर परफॉर्म भी किया करते थे
Singer Prashant Tamang Passes Away: इस तरह हुई थी करियर की शुरूआत

लेकिन उनकी किस्मत तब बदली जब उन्होंने साल 2007 में इंडियन आइडल सीजन 3 के ऑडिशन दिए, ऑडिशन के बाद से उनकी सादगी, आवाज़ और जमीनी अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया, शो जीतने के बाद वो न केवल एक सफल गायक बने, बल्कि दुनिया भर के गोरखा और नेपाली भाषी समुदाय के लिए गर्व का प्रतीक भी बन गए, रियलिटी शो की सफलता के बाद प्रशांत तमांग ने संगीत के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा उन्होंने कई नेपाली फिल्मों में काम किया और हाल ही में वो भारतीय डिजिटल कंटेंट में भी नजर आए थे
सबसे बेहतरीन भूमिका उन्होंने वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में निभाई थी, जिसकी चर्चाएं आज भी होती हैं, उनके निधन पर भारतीय गोरखा परिसंघ (असम) के महासचिव नंदा किराती दीवान सहित कई सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्होंने प्रशांत को गोरखा प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला कलाकार बताया हालांकि ये बात अभी सामने महीं आ पाई है कि प्रशांत की मृत्यु का असली कारण क्या था, लेकिन एक बेहतरीन गायक और प्रेरणा के तौर पर प्रशांत तमांग हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे.
Read More: Stebin Ben संग Nupur Sanon ने रचाई शादी, सामने आई पहली झलक


Download Android App
Download iOS App




