बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लाखों दिलों पर राज
करती हैं। एक्ट्रेस की मासूमियत की लोग दीवाने हैं और एक्ट्रेस भी हर बार अपने
अदांज से लोगों को कायल करने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस अपने खूबसूरत
लुक और फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। श्रद्धा की सोशल मीडिया
पर अच्छी-खासी फॉलोइंग है ऐसे में एक्ट्रेस का हर लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो
जाता है।
बागी एक्ट्रेस हमेशा खूबसूरत लगती हैं चाहे फिर वह कोई इवेंट हो या फिर अपने
दोस्तों के साथ कैजुएल डेट नाइट। श्रद्धा मेकअप और बिना मेकअप दोनों में ही प्यारी
लगती हैं। बीतों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों छाई हुई थी। वहीं
अब एक्ट्रेस अब अपने नए हेयरकट की वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं।
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनका
लुक काफी अलग लग रहा है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस चेयर पर बैठी दिखाई दे रही है।
अपनी फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में सवाल करते हुए लिखा, “नए बाल!!! पसंद है या प्यार???” अपने इस नए हेयर
कट में श्रद्धा काफी खूबसूरत लग रही हैं।
श्रद्धा कपूर का ये लुक फैंस को भी काफी पसंद आया है तभी तो फैंस एक्ट्रेस की
पोस्ट पर एक के बाद एक कॉमेंट कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने
लिखा, मैं अब आपके इस हेयर स्टाइल को कॉपी करूंगी। दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर
लग रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, यू आर टू क्यूट। वहीं
अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने फोटो को लाइक किया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 3
में नजर आई थीं। वहीं अब श्रद्धा कपूर फिल्म मेकर लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक
कॉमेडी-ड्रामा में काम कर रही हैं। इस मूवी में उनके साथ रणबीर कपूर लीड रोल में
है, बीतों दिनों ही इस ऑन स्क्रीन जोड़ी की फोटोज सेट से लीक हो गई थी। यह फिल्म
अगले साल 2023 में होली के आस-पास रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App








