मवेशी तस्करी घोटाला : TMC नेता अनुब्रत मंडल से जेल में कर सकती है CBI

Summary :

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों की एक टीम कथित मवेशी तस्करी घोटाले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गिरफ्तार नेता अनुब्रत मंडल से पूछताछ के लिए मंगलवार को आसनसोल जेल पहुंच सकती है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई के अधिकारियों की एक टीम  मंगलवार को पूछताछ के लिए आसनसो ल जेल पहुंच सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सीबीआई की चार सदस्यीय टीम सोमवार रात कोलकाता से आसनसोल पहुंची।
Trinamool s Bahubali leader Anubrata Mandal hid in the Puja room to avoid  arrest sent to 10 day CBI custody - गिरफ्तारी से बचने को पूजा घर में छिप गए  थे तृणमूल के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल, 10 दिनों की सीबीआइ हिरासत में भेजे  गए
 कई स्थानों पर छापेमारी की दस्तावेज जब्त
एक अधिकारी ने कहा, “हमारे अधिकारी उस जेल का दौरा करेंगे, जहां मंडल बंद हैं। हमें उनसे नयी जानकारी मिलने की उम्मीद है।”सीबीआई ने कथित मवेशी तस्करी घोटाले की जांच में केंद्रीय एजेंसी के साथ सहयोग नहीं करने के आरोप में टीएमसी की बीरभूम इकाई के जिलाध्यक्ष मंडल को गिरफ्तार किया है।मंडल की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने बीरभूम जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की और विभिन्न दस्तावेज जब्त किए।

Desk Team