मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर को फाइटर मानते हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म (हाफ गर्लफ्रेंड) में अर्जुन और श्रद्धा की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म से पहले अर्जुन और श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर क्लोज फ्रेंड्स थे। लेकिन इस फिल्म के दौरान उन्होंने महसूस किया कि श्रद्धा से भी उनकी बॉडिंग अच्छी हो गई है। अर्जुन ने इस बॉडिंग के बारे में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसी कई बातें थीं, जो उन्हें काफी प्रभावित कर गईं। अर्जुन ने कहा कि वह श्रद्धा को किसी फाइटर से कम नहीं मानते।

अर्जुन का मानना है कि ऐसा कम ही होता है हमारे काम में कि, आपको इस तरह करियर की शुरुआत में सिर्फ फ्लॉप देखने को मिले और फिर भी आप उत्साह से काम करते रहें और तब तक डंटे रहें जब तक कि आपको सफलता नहीं मिल जाती है। श्रद्धा में वह स्पार्क है। सेट पर भी श्रद्धा अपने सीन के साथ जल्दी संतुष्ट नहीं होती हैं। उनमें सीखने की कला हैं।

– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



