फेमस गायिका श्रेया घोषाल को पिछले महीने अपने पहले बच्चे की मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है। श्रेया ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज को सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा किया था, जिसके बाद से सिंगर लगातार सुर्खियों में बनी हुई थीं। जहां एक ओर फैंस पहले ये जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक थे कि श्रेया के घर बेटा दस्तक देगा या बेटी। लेकिन इसके बाद भी सिंगर के चाहने वालों की बेचैनी कुछ कम नहीं हुई और उन्हें इस बात का बेसब्री से इंतजार था आखिरकार श्रेया घोषाल कब अपने बच्चे की पहली झलक सभी को दिखाएंगी। अब यह इंतजार भी खत्म हो गया है।

सामने आई श्रेया के बेटे की तस्वीर
श्रेया घोषाल ने पिछले महीने 22 मई को अपने बेटे को जन्म दिया था। श्रेया ने यह खुशी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। हाल ही में श्रेया ने एक ट्वीट के किया है जिसमें वो अपने बेटे और पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ नजर आ रही है। इस दौरान सिंगर ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। वहीं, श्रेया की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनके बेटे का नाम और नाम का अर्थ जानने के लिए बेताब हैं।
Introducing- ‘Devyaan Mukhopadhyaya’
He arrived on 22nd May & changed our lives forever. In that first glimpse as he was born he filled our hearts with a kind of love only a mother, a father can feel for their child. Pure uncontrollable overwhelming love❤️ @shiladitya pic.twitter.com/MbD386CdqC— Shreya Ghoshal (@shreyaghoshal) June 2, 2021
श्रेया ने अपनी हालिया पोस्ट में लिखा, हम आपको मिलाने जा रहे हैं- ‘देवयान मुखोपाध्याय’ से। इन्होंने 22 मई को जन्म लिया और हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। उसकी पहली झलक में ही उसने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया था, सिर्फ एक मां और पिता ही अपने बच्चे के लिए यह महसूस कर सकते हैं। मैं बहुत खुश हूं और ढेर सारा प्यार।’ इसके साथ-साथ उन्होंने अपने पति को भी टैग किया है।

क्या है श्रेया के बेटे देवयान के नाम का अर्थ?
श्रेया घोषाल और शिलादित्य मुखोपाध्याय ने अपने नन्हे राजकुमार का नाम देवयान रखा है। इसका अर्थ है देवताओं का रथ। हालांकि, इसका एक और अर्थ देवताओं की सेवा करना भी है। श्रेया के बेटे की इस क्यूट तस्वीर पर फैंस समेत कई सिलेब्रिटीज अपना प्यार लुटा रहे हैं और श्रेया को बधाइयां दे रहे हैं।

हालांकि श्रेया घोषाल ने जो अपनी फैमिली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है उसमें बेटे देवयान का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। बता दें, सिंगर सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को पल-पल की खबर देने से चूंक नहीं रही है तभी तो प्रेग्नेंसी से लेकर बेटे के जन्म तक उन्होंने हर एक बात के लिए अपने फैंस को अपडेट रखा। प्रेग्नेंस दौरान श्रेया ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने फैन्स को अपने ऑनलाइन बेबी शॉवर की झलक भी दिखाई थी।


Download Android App
Download iOS App



