दिल्ली ग्रैंड रिसेप्शन के लिए Sid-Kiara हैं तैयार, जानिए कब और कहाँ होगी इनकी रिसेप्शन पार्टी

Summary :

बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल आखिर कर शादी के बंधन में बंध ही गए। बीती शाम फैंस की एक्साइटमेन्ट को ख़तम करते हुए इन्होने अपना वेडिंग लुक भी रिवील किया अब फैंस को इनके वेडिंग रिसेप्शन का इंतज़ार हैं जो आने वाली 8फरवरी को सिद्धार्थ के बर्थ प्लेस दिल्ली में किया जायेगा, साथ ही 9 फरवरी को ये कपल अपने बी-टाउन फ्रेंड्स के लिए भी मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा।

बी-टाउन का मोस्ट फेवरेट कपल आखिरकार शादी के बंधन में बंध ही गया। इनकी शादी का फैंस न जाने कबसे इंतज़ार देख रहे थे साथ ही इनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए फैंस कबसे राह ताके बैठे हुए थे। बट फाइनली इन्होने अपने फैंस का इंतज़ार ख़तम कर अपनी शादी की झलकियां फैंस संग शेयर कर ही दी। अब शादी के बाद फैंस को इनके रिसेप्शन के लिए भी उतनी ही उत्सुकता बढ़ती जा रही हैं लेकिन इंतज़ार की घडी भी अब बस ख़त्म ही होने को हैं क्यूंकि इनके रिसेप्शन डिटेल्स भी अब सामने आ चूँके हैं। 
दिल्ली के लिए रवाना होंगे सिड-कियारा 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी शादी की सभी रस्मो को ख़त्म कर आज ये कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सूर्यगढ़ पैलेस से सीधा दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं। बता दे कि ये कपल दिल्ली में अपना वेडिंग रिसेप्शन देने वाला है। जिसमे न्यूली ब्राइड कियारा 8 फरवरी को अपने प्राइवेट जेट से दिल्ली पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जाएंगी और उसके बाद कपल 9 फरवरी को रिसेप्शन देगा।
दिल्ली और मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन 
खबरों के मुताबिक बता दे कि, दिल्ली के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 10 फरवरी को मुंबई वापस जायेंगे। आगे की खबरों में बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को कपल मुंबई में भी अपने फिल्म इंडस्ट्री दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा। जिसमे बॉलीवुड की हस्तियां प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह सहित तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हो सकते हैं।
3 दिन तक चले थे प्री-वेडिंग फंक्शन्स 
जैसा कि सभी जानते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अपने वेडिंग वेन्यू सूर्येगढ़ पैलेस पर 4 फरवरी को पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि 5 फरवरी से इस कपल के प्री-वेडिंग की शुरुआत भी हो गयी थी। बात करे हल्दी सेरेमनी से लेकर पैलेस में हुए संगीत की तो मेहंदी के फंक्शन की तो वह सब 6 से 7 फरवरी को आयोजित कराये गए थे।
कैसा था सिड-कियारा का वेडिंग लुक 
सिड-कियारा के फैंस को लम्बे समय से इनके वेडिंग ऑउटफिट की बेहद उत्सुकता बनी हुई थी, जिसे इस कपल ने बीती शाम अपनी फोटोज शेयर कर ख़त्म किया। बात करे इनके वेडिंग लुक कि तो कपल ने अपने स्पेशल डे के लिए जाने-माने बॉलीवुड डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट को कैरी किया था जिसने इनके स्पेशल डे को और भी यादगार व सूंदर बना दिया। ब्राइड कियारा जहां पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत नज़र आई, तो वही उन्होंने अपने लुक को बड़े पन्ना और डायमंड नेकपीस और साथ ही मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से एक्सेसराइज किया हुआ था जो उनके लुक में चार-चाँद लगा रहा था। वहीं दूल्हे राजा सिद्धार्थ क्रीम कलर की शेरवानी में बड़े ही हैंडसम नज़र आ रहे थे। तस्वीरों शेयर करते हुए कपल ने लिखा, “अब हमारी स्थायी बुकिंग हो गई है। हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।”

Desk Team