आज सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन है और उनके बर्थडे पर जो वीडियो आज सामने आया है, उसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सिद्धार्थ शुक्ला पर मारपीट करने का आरोप लगा है। वह वीडियो में लोगों को धमकाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है, जब वह अपनी जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इस वीडियो में आप तीन लोगों को देख सकते हैं। एक सिद्धार्थ शुक्ला की गाड़ी के पास खड़ा है, जिसका अभिनेता ने कॉलर पकड़ा हुआ है। एक शख्स वीडियो बना रहा है और दूसरा उसके साथ में ही खड़ा है। जो शख्स वीडियो बना रहा है, उसका दावा है कि सिद्धार्थ ने शराब पी हुई है। शराब पीकर उन्होंने गाड़ी चलाई और कोरोना काल में उन्होंने मास्क तक लगाना जरूरी नहीं समझा। वीडियो बनाने वाला शख्स बता रहा है कि सिद्धार्थ ने लोगों के साथ मारपीट की है।
वीडियो बनाने वाला लड़का जब सिद्धार्थ के पास पहुंचता है तो अभिनेता ने जिसका कॉलर पकड़ा हुआ होता है उसे छोड़ देते हैं। इसके बाद उस लड़के से सिद्धार्थ शुक्ला उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करते हैं। लड़का कहता है कि आपने बेवजह लोगों को मारा। इस पर शुक्ला दावा करते हैं कि उन लोगों ने पहले उन्हें चाकू दिखाया था।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है जब वह शहनाज गिल और अन्य लोगों के साथ पार्टी करके सिद्धार्थ अपने घर लौट रहे थे। इस पार्टी का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। पार्टी और जो मारपीट वाला वीडियो वायरल हुआ है, उसमें आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ ने सेम टी-शर्ट पहनी हुई है। जिससे ये तो साबित होता है कि यह वीडियो पुराना नहीं।
सिद्धार्थ शुक्ला की हरकत बताती हैं कि वह खुद को तीस मार खां समझ बैठे हैं। उन्हें अपने आगे हर कोई छोटा नजर आता है। उनके इसी व्यवहार के कारण उन्हें एक नहीं बल्कि कई बार टीवी शो के निर्माताओं से वॉर्निंग मिली है। इतना ही नहीं, अपनी बदसलूकियों के कारण सिद्धार्थ शुक्ला नामी शोज से बाहर का रास्ता तक देख चुके हैं। वे शो के सेट्स पर भी लोगों से बदतमीजी करते थे।
यह पहली बार नहीं है जब सिद्धार्थ का ड्रिंक एंड ड्राइव केस सामने आया है। इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए उन्होंने एक्सिडेंट तक कर दिया थ। लाइफ में घटी इतनी घटनाओं के बावजूद आजतक सिद्धार्थ शुक्ला ने सबक नहीं लिया है। कुछ शोज और कुछ फिल्में करके सिद्धार्थ खुद को सुपरस्टार समझने लगे हैं। ऐसा लगता है कि जो कामयाबी उन्हें मिली है, वह उनके सिर चढ़ गई है, जिसका नतीजा यह है कि वह किसी पर भी हाथ उठा देते हैं और किसी के साथ भी बदसलूकी कर बैठते हैं।


Download Android App
Download iOS App



